Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor: हरी साड़ी में दिखा जान्हवी कपूर का 'बवाल' लुक, सावन के लिए आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 12:11 PM (IST)

    Janhvi Kapoor एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए जान्हवी न ...और पढ़ें

    जान्हवी कपूर ने हरी साड़ी में बिखेरा जलवा
    जान्हवी कपूर ने हरी साड़ी में बिखेरा जलवा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक्टर वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं, फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त जान्हवी ने अपने देसी लुक से कहर ढा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें ग्रीन और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में साड़ी और ब्लाउज स्टाइल किए हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने बवाल लुक अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कैरी किया।

    जान्हवी कपूर का देसी लुक

    जान्हवी के लेटेस्ट साड़ी लुक पर गौर करें, तो उन्होंने पैरट ग्रीन कलर की शिफॉन साड़ी पहनी हुई है, जिसपर एक बारीक एम्बेलिश्ड बॉर्डर है।

    इस साड़ी को उन्होंने एक रॉयल ब्लू कलर के हाल्टर नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

    उनका यह लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस का न्यूड मेकअप भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

    आंखों पर हेवी मस्कारा और न्यूड आइशैडो के साथ ग्लॉसी लिप्स और वेवी खुले बाल काफी जंच रहे हैं।

    एक्ट्रेस की तस्वीरों को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक किया है।

    Pic Credit: Instagram