Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi kapoor: व्हाइट-गोल्डन साड़ी पहन जलपरी बनीं जान्हवी कपूर, देसी अंदाज से लूटा फैंस का दिल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 05:00 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इ ...और पढ़ें

    जलपरी बन जान्हवी कपूर से लूटा दिल
    जलपरी बन जान्हवी कपूर से लूटा दिल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janhvi kapoor: फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कम ही समय में लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाने वाली अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा कीं, जिसे देख फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस का फैशन सेंस भी लोगों का दिल जीत रहा है।

    देसी अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

    जान्हवी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही वह तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। पानी के बीच सफेद रंग की साड़ी में अभिनेत्री को देख उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। यही वजह है कि लोग लगातार उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं जान्हवी के कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके हुस्न के आगे अपना दिल हार बैठे और खुद को कमेंट करने से रोक ना सके।

    साड़ी पहन लूटा फैंस का दिल

    बात करें अभिनेत्री के आउटफिट की तो तस्वीर में जान्हवी कपूर सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। गोल्डन बॉर्डर वाली इस व्हाइट साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। छह गज की इस पारंपरिक साड़ी के साथ ही उन्होंने मैचिंग सफेद रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला प्लंजिंग वी-नेकलाइन ब्लाउज भी पहना है। वहीं, पफ्ड हाफ-लेंथ स्लीव्स उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। बात करें ज्वेलरी की तो एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मोतियों की ज्लेवरी भी कैरी की है।

    परफेक्ट मेकअप से कंप्लीट किया लुक

    इसके अलावा एक्ट्रेस का मेकअप भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अपने इस देसी लुक के लिए उन्होंने आंखों में बोल्ड लाइनर, मस्कारा, गालों पर ब्लश और न्यूड शेड की लिपस्टिक कैरी की है। इसके साथ ही मोतियों वाला नेकलेस और खूबसूरत इयररिंग्स उनके इस आउटफिट के साथ काफी जंच रहे हैं। अपने इस परफेक्ट लुक में एक्ट्रेस कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज करती भी नजर आ रही हैं, जिसे देख हर कोई अपना दिल हार बैठा है।

    Picture Courtesy:Instagram/janhvikapoor

    खबरें और भी