Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022: घंटेभर में ही मेहंदी का रंग हो जाएगा गाढ़ा, जब इन उपायों के साथ करेंगी उसे अप्लाई

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 11:19 AM (IST)

    Karwa Chauth 2022 करवा चौथ के दिन महिलाएं शाम को पूजा-पाठ करती हैं और पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं। जिसमें मेहंदी लगाना सबसे प्रमुख श्रृंगार है। लेकिन ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2022: मेहंदी का रंग गहरा करने के टिप्स एंड ट्रिक्स
    Karwa Chauth 2022: मेहंदी का रंग गहरा करने के टिप्स एंड ट्रिक्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के साज-श्रृंगार में मेहंदी सबसे खास होती है। सुहागिन महिलाएं तो तीज-त्योहार पर खासतौर से इसे लगवाती हैं। करवा चौथ का श्रृंगार मेहंदी बिना अधूरा है। ऐसा मानते हैं कि मेहंदी तभी रचती है जब उसे ज्यादा देर हाथों पर रखा जाता है, लेकिन अगर आपके पास इसके लिए वक्त नहीं, तो यहां दिए गए उपायों के साथ अप्लाई करें मेंहदी। घंटे भर में मेहंदी का रंग वैसे ही देखने को मिलेगा जैसा 5-6 घंटे रखने के बाद चढ़ता है। तो आइए जानते हैं कैसे।

    मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के उपाय 

    1. मेहंदी का रंग गहरा चढ़े इसके लिए बेहद जरूरी है उसे सही तरीके से घोलना। तो मेंहदी को नॉर्मल पानी से घोलने की जगह चायपत्ती के पानी में घोलें। पानी और चायपत्ती को एक साथ मिक्स कर उबलने के लिए रख दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिला सकती हैं। 1 से 2 मिनट तक उबालें और उसके बाद इससे मेहंदी घोलें।

    2. दूसरा उपाय है नींबू का रस। मेहंदी घोलते वक्त ही इसमें 3 से 4 चम्मच नींबू का रस मिला लें। वैसे तो मेहंदी लगाने के बाद महिलाएं उसे गाढ़ा करने के लिए नींबू-चीनी का घोल लगाती हैं, लेकिन आप ऐसे भी नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

    3. मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए जब वो सूख जाए, तो तवे पर 5 से 6 लौंग डालकर उसे गर्म होने दें। अब इससे निकलने वाले धुएं से हाथ को सेकें। ये उपाय भी बेहद असरदार है।

    4. विक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग गहरा किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाम गरम होती है जिससे मेहंदी को गरमाहट मिलती है और उसका रंग गाढ़ा होता है। तो मेहंदी लगाकर जितनी देर पॉसिबल हो हाथों पर रखें फिर इसे हटा दें और हाथों पर विक्स लगा लें। मेहंदी हटाने के बाद पानी न लगाएं, डायरेक्ट विक्स ही लगाएं। 

    खबरें और भी

    5.  मेहंदी का रंग गाढ़ा करने में ये उपाय भी है बेहद कारगर। मेहंदी को हटाने के बाद पानी का इस्तेमाल न करें बल्कि सरसों का तेल कुछ देर हाथों पर लगाकर रखें। इससे मेहंदी का कलर डार्क होता है।

    Pic credit- freepik