यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रातभर में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा ये इंस्टेंट ग्लो फेस पैक, Karwa Chauth से पहले बस ऐसे करें तैयार
करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) सुहागन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इसलिए इस त्योहार की तैयारियां काफी दिनों से शुरू हो जाती है। इस साल यह त्योहार 20 ...और पढ़ें

HighLights
- Karwa Chauth 2024 का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए खास होता है।
- इस दिन सजने-संवरने का अपना अलग महत्व होता है।
- ऐसे में आप इस इंस्टेंट ग्लो फेस पैक से नेचुरल निखार पा सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ के त्योहार के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुहागन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण यह पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। इसी क्रम में इस साल 20 अक्टूबर यानी रविवार को इस त्योहार को मनाया जाएगा। इस दिन के लिए महिलाएं काफी सारी तैयारी करती हैं। अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और साथ ही उनके लिए साज-श्रृंगार भी करती हैं। ऐसे में अपनी खूबसूरती निखारने के लिए अक्सर कई महिलाएं पार्लर में फेशियल आदि भी कराती हैं।
हालांकि, कई बार कामकाज और अन्य जिम्मेदारियां की वजह से पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता। साथ ही अगर आप वर्किंग हैं, तो ऑफिस और घर-परिवार की जिम्मेदारियां में उलझे रहने की वजह से खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर पार्लर जैसा ग्लो पाना चाहती है, तो घर पर ही इसके लिए आसान सा उपाय कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस रात को सोने से पहले एक होम मेड फेस पैक लगाना होगा, जो आपके चेहरे को पार्लर जैसा निखार देगा और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आएए जानते हैं घर पर इस इंस्टेंट ग्लो वाले फेस पैक को बनाने का आसान-सा तरीका-
यह भी पढ़ें- कामकाज के बीच नहीं रख पा रहे फेस का ध्यान, तो दिवाली तक चेहरे की रंगत बढ़ा देंगे ये Instant Glow Face Masks
फेस पैक के लिए सामग्री
- 3 चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 4 चम्मच गुलाब जल
- जरूतत के मुताबिक कच्चा दूध
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
फेस पैक बनाने का तरीका
- इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा, एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालें और फिर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस तैयार पेस्ट को स्मूथ बनाने के लिए इसमें जरूरत के मुताबिक कच्चा दूध मिलाएं और फिर विटामिन ई की कैप्सूल डालकर सभी को फिर से अच्छे से मिक्स कर लें।
- बस आपका इंस्टेंट ग्लो फेस पैक तैयार है। आप इसे करवा चौथ से एक दिन पहले रात को अपने चेहरे पर लगाएं।
- अब इसे 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।
- इसके बाद रात को सोने से पहले अपने फेस पर माइल्ड मॉइस्चराइजर ध्यान से लगाएं।
- बस फिर क्या! इस होममेड इंस्टेंट फेस पैक को लगाने के बाद आप बिना पार्लर जाए, पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं और अपने पति की तारीफ पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं संतरे के छिलके से बना फेस सीरम और सुबह पाएं गोरा निखार!