Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निखरी और हेल्दी त्वचा के लिए Almond Oil को बनाएं स्किन केयर का हिस्सा, फायदे जान, आप भी रह जाएंगे हैरान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 06:30 AM (IST)

    त्वचा का ख्याल रखने के लिए आयुर्वेद की शरण में जाना काफी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद के शानदार उपायों में से एक है त्वचा पर बादाम के तेल का इस्तेमाल ...और पढ़ें

    स्किन केयर में बादाम के तेल से मिल सकते हैं कई फायदे
    स्किन केयर में बादाम के तेल से मिल सकते हैं कई फायदे

    HighLights

    1. त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में बादाम का तेल फायदेमंद हो सकता है।
    2. इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स, डार्क स्पॉट्स और अनइवन स्किन टोन से छुटकारा मिल सकता है।
    3. यह तेल त्वचा को मॉइस्चराइज कर, मुलायम और ग्लोइंग बनाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Almond Oil: बादाम खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि विटामिन-ई से भरपूर यह ड्राई फ्रूट, आपकी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो सकती है। दरअसल, बादाम का तेल आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से आपको बचा सकता है। इसलिए इसे अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना, आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं, बादाम के तेल का इस्तेमाल करने से, आपकी स्किन को क्या फायदा मिल सकता है।

    त्वचा मॉइस्चराइज करता है

    बादाम का तेल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। त्वचा पर इसके इस्तेमाल से, सर्दियों के रूखेपन को खत्म कर सकते हैं। ड्राईनेस की वजह से होने वाली खुजली मिटाने में भी बादाम का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए सोरोसिस और एक्जीमा जैसी स्किन कंडिशन को कंट्रोल करने में यह काफी मददगार हो सकता है। क्योंकि यह आसानी से त्वचा में अब्जॉर्ब हो जाता है, आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होठ, तो एक्सपर्ट से जानें क्या है इसका इलाज

    स्किन ब्राइट करता है

    बादाम में विटामिन-ई पाया जाता है, जो त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की अनइवन स्किन टोन को दूर करने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स को भी दूर करने में काफी मदद मिल सकती है।

    एजिंग के लक्षण कम करता है

    बढ़ती उम्र के साथ, त्वचा अपनी इलास्टिसिटी खोने लगती है। इसका कारण है कोलाजेन की कमी। उम्र बढ़ने के साथ, त्वचा कोलाजेन बनाना कम कर देता है, जिस कारण से एजिंग के सामान्य लक्षण, जैसे- फाइन लाइंस और झुर्रियां आनी शुरू हो जाती हैं। बादाम का तेल इन लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    डार्क सर्कल्स कम करता है

    खराब लाइफस्टाइल, जैसे- नींद पूरी न होना, अधिक स्क्रीन टाइम होना, अनहेल्दी डाइट आदि की वजह से आंखों के आस-पास काले घेरे आ सकते हैं, जिन्हें डार्क सर्कल्स कहा जाता है। बादाम का तेल इन्हें दूर करने में मदद कर सकता है। इस तेल के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स हल्के हो सकते हैं।

    स्किन का टेक्सचर सुधारता है

    कई बार स्किन का टेक्सचर काफी खुरदुरा हो जाता है। इस कारण से मेकअप, स्किन केयर प्रोडक्ट्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं और त्वचा देखने में भी हेल्दी नजर नहीं आती है। बादाम के तेल के इस्तेमाल से स्किन टेक्सचर को स्मूद बनाया जा सकता है। इससे त्वचा मुलायम बनती है।

    यह भी पढ़ें: इन 3 एसेंशियल ऑयल्स की मदद से पा सकते हैं असमय नजर आने वाली झुर्रियों से छुटकारा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। त्वचा से जुड़ी किसी परेशानी के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik