विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डार्क सर्किल्स को कुछ ही दिनों में दूर कर सकता है Vitamin-C सीरम, ऐसे करें इस्तेमाल

Published: Fri, 19 Jan 2024 04:24 PM (IST)

Vitamin C Serum Benefits आंखों के नीचे काले घेरे त्वचा पर डार्क स्पॉट्स आदि जैसी समस्याओं से लगभग सभी लोग ...और पढ़ें

जानें त्वचा के विए विटामिन-सी सीरम के फायदे
जानें त्वचा के विए विटामिन-सी सीरम के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin-C Serum Benefits: हम अपनी स्किन केयर में बहुत सारे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिनसे हमें फायदे भी मिलते हैं। ऐसे ही फेस को ग्लोइंग और एक टोन का बनाए रखने के लिए विटामिन-सी सीरम का प्रयोग भी करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये सूट नहीं करता।

इसका कारण सबका अलग स्किन टाइप होता है, कुछ लोगों की स्किन नॉर्मल तो कुछ लोगों की स्किन सेंसटिव होती है। जिनकी स्किन सेंसटिव होती है उन्हें कोई भी चीज सूट कर जाए ये जरूरी नहीं है। ऐसे में जिनकी स्किन सेंसटिव है, उन्हें पैच टेस्ट करके ही विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो जानते हैं विटामिन-सी सीरम से होने वाले फायदों के बारे में

  • विटामिन-सी सीरम लगाने से पहले चेहरे को फेस वॉश से धो लें और फिर मुलायम टॉवेल से पोंछ कर चेहरे पर टोनर लगा लें। फिर 2-3 मिनट के बाद विटामिन-सी सीरम लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें फिर कुछ देर बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आप इस सीरम को सुबह के वक्त लगा रहे हैं, तो आखिर में सनस्क्रीन लगाना न भूलें। रात को लगा रहे हैं, तो अगली सुबह सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 
  • विटामिन-सी सीरम के इस्तेमाल से आपका चेहरा अंदर से हाइड्रेटेड होता है।
  • विटामिन-सी सीरम लगाने से हमारे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से बना रहता है, जिससे चेहरा ग्लोइंग या चमकदार दिखता है।
  • आप इसका इस्तेमाल किसी दूसरे स्किन केयर प्रोडक्ट के साथ भी कर सकते हैं।
  • विटामिन-सी सीरम हमारे स्किन में होने वाले घावों को भरने का काम करता है। यह सीरम हमारी स्किन में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवां लगती है। 
  • विटामिन-सी सीरम लगाने से चेहरे की रेडनेस कम होने लगती है और हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • अंडर आई डार्क सर्कल की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
  • विटामिन-सी सीरम हमारे स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने का काम करता है, जिससे स्किन की लूज होने की समस्या खत्म हो जाती है।
  • विटामिन-सी सीरम हमारी स्किन को सूरज की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने का भी काम करता है।
  • विटामिन-सी सीरम में एंटी इनफ्लेमेट्री गुण होता है, जो चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • विटामिन-सी सीरम हमारे स्किन को देता है अंदरूनी पोषण जिससे इसे लगाने से हमारे चेहरे का निखार दिनोदिन बढ़ता ही जाता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी नए सीरम को इस्तेमाल करने से पहले बेहतर है कि आप हमेशा पैच टेस्ट करें और स्किन सेंसटिव है, तो अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।