Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hariyali Teej 2023: तीज पर इन उपायों की मदद से हाथों पर गहरा चढ़ेगा मेहंदी का रंग

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 06:58 PM (IST)

    Hariyali Teej 2023 हरियाली तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर ...और पढ़ें

    Hariyali Teej 2023: मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान
    Hariyali Teej 2023: मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान

    HighLights

    1. कई बार मेहंदी का रंग अच्छा नहीं चढ़ता और हमारी पूरी मेहनत खराब हो जाती है
    2. मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।
    3. मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़े इसके लिए सरसों के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज के दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। तीज हो या कोई भी फेस्टीवल मेंहदी के बिना अधूरा सा लगता है। कुछ महिलाएं अरेबिक तो कुछ मारवाड़ी यानी पूरे हाथों में भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी आज मेहंदी लगा रही हैं, तो ऐसे मौके पर जरूर चाहेंगी कि मेहंदी का रंग भी अच्छा चढ़ें। कई बार मेहंदी का रंग अच्छा नहीं चढ़ता और हमारी पूरी मेहनत खराब हो जाती है और फेस्टीवल का मजा भी किरकिरा हो जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू टिप्स अपना सकती हैं जिससे आपकी मेहंदी का रंग बहुत गाढ़ा चढ़ेगा।

    • अगर आप मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो सबसे पहले अपने हाथों में नीलगिरी का तेल लेकर अच्छे से पूरी हथेली पर लगा लें। इसके बाद मेहंदी लगाना शुरु करें। इससे आपके हाथों में मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ेगा।
    • मेहंदी लगाने से पहले चीनी और पानी का घोल तैयार रखें। जब आप मेहंदी लगा लेंगी, तो इस घोल को धीरे-धीरे कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगा लें इससे लगी हुई मेहंदी जल्दी नहीं हटेगी।
    • मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक रखें, फिर इसे साफ कर लें, ध्यान रखें कि पानी में हाथ बिल्कुल ना डालें।
    • मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़े इसके लिए मेहंदी छुड़ाने के बाद तवे पर कुछ लौंग डालकर इसका भाप ले सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ता है।
    • मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़े इसके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। मेहंदी साफ करने के बाद सरसों के तेल लगा लें।
    • मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़े इसके लिए विक्स का इस्तेमाल करें। मेहंदी हटाने के बाद इसे पूरी रात लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik