Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुर्ता और कुर्ती तो रोजाना पहनती होंगी, पर क्‍या जानती हैं इनमें अंतर? यहां दूर करें कन्‍फ्यूजन

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 02:03 PM (IST)

    फैशन की दुनिया में आए द‍िन कोई न कोई आउटफ‍िट्स ट्रेंड करते हैं। कुर्ता और कुर्ती भी उन्‍हीं में से एक हैं। इन्हें अक्सर एक ही समझा जाता है। वास्तव में ...और पढ़ें

    क्‍या है कुर्ती और कुर्ता में अंतर? (Image Credit- Freepik)
    क्‍या है कुर्ती और कुर्ता में अंतर? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फैशन की दुन‍िया बहुत बड़ी है।
    2. कुर्ता और कुर्ती में बहुत अंतर है।
    3. यहां आप कन्‍फ्यूजन दूर कर सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुन‍िया बहुत बड़ी है। यहां आपको कई तरह के आउटफ‍िट्स म‍िल जाएंगे। लड़क‍ियों के ल‍िए ताे ड्रेसेस की भरमार होती है। इंड‍ियन आउटफ‍िट्स की बात जब की जाती है तो कुर्ता और कुर्ती का नाम जरूर लिया जाता है। लेकिन बहुत से लोग इन दोनों को एक जैसा मान लेते हैं। उन्‍हें लगता है कि कुर्ता और कुर्ती में कोई फर्क नहीं होता है, दाेनों एक ही होते हैं। लेक‍िन सच तो ये है क‍ि दोनों ही अलग-अलग हैं।

    इनकी लंबाई, डिजाइन और पहनने का तरीका सब कुछ अलग होता है। आपको बता दें क‍ि कुर्ता एक ट्रेड‍िशनल ड्रेस होता है। इसे लड़के और लड़कियां दोनों ही पहनते हैं। आमतौर पर ये घुटनों तक होता है। इसे पजामा, सलवार या चूड़ीदार के साथ पहना जाता है। वहीं कुर्ती की बात करें तो ये स‍िर्फ लड़कियों और महिलाओं के लिए ही होती है। इसकी लंबाई कुर्ते से छोटी हाेती है। इसे जींस, लैगिंग्स या पलाजो के साथ पहना जाता है। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है।

    अगर आप भी अभी तक कुर्ता और कुर्ती को एक समझ रहीं थीं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपको इन दोनों में अंतर बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि आप इन्‍हें कैसे स्‍टाइल कर सकती हैं। तो आइए ब‍िना देर क‍िए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Oxidised Jewellery को नया रखना चाहती हैं, तो फॉलो करें ये 4 ट‍िप्‍स; 20 साल तक बनी रहेगी चमक

    ऐसे समझें दोनों में अंतर

    • आमतौर पर कुर्ते की लंबाई ज्‍यादा होती है। इसे पहन कर आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ क्‍लास‍िक लुक म‍िलता है। कुर्ती की बात करें तो इसकी लंबाई कुर्ते के मुकाबले थोड़ी छोटी होती है। ये दिखने में बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लगती हैं।
    • वहीं कुर्ता और कुर्ती में केवल लंबाई या पहनने वाले का अंतर नहीं होता, बल्कि इन दोनों की कटिंग, सिलाई, पहनने का मौका और फैशन के साथ मैच करने का तरीका भी अलग है।
    • आपको बता दें क‍ि कुर्ता तो अक्सर सिंपल डिजाइन में ही आता है- स्ट्रेट कट, बिना ज्यादा घेर या फैंसी पैटर्न के। जबक‍ि कुर्ती में कई तरह की स्टाइल होती हैं। ये आपको बाजार में ए-लाइन, फ्लेयर्ड, अनारकली, हाई-लो, और ए-सिमिट्रिकल जेसे कई ड‍िजाइन में म‍िल जाएगी।
    • वहीं कुर्ता काे खास मौकों जैसे पूजा, शादी या फैम‍िली फंक्‍शन में पहना जाता है। वहीं कुर्ती को महिलाएं ऑफिस, कॉलेज, आउटिंग या पार्टी तक में आराम से पहन सकती हैं। इसकी ग‍िनती इंड‍ियन और वेस्‍टर्न आउटफ‍िट में होती है।
    • आपने भी नोट‍िस क‍िया होगा क‍ि कुर्ता आमतौर पर कॉटन, सिल्क या लेनि‍न के कपड़ों में होता है जबकि कुर्तियां जॉर्जेट, रेयॉन, क्रेप, शिफॉन जैसी हल्के फैब्रिक में भी बनती हैं।

    यह भी पढ़ें: हैंडलूम साड़‍ियों को सालों-साल रखना है नया, तो इन तरीकों से करें देखभाल; बरकरार रहेगी चमक

    खबरें और भी