Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लिप ग्लॉस से कितना अलग है लिप ऑयल? खूबसूरत होंठों के लिए जानें दोनों के फायदे और सही इस्तेमाल

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:57 PM (IST)

    लिप ऑयल होंठों को ग्लासी लुक देने के साथ-साथ उन्हें हाइड्रेट और रिपेयर भी करता है, जो लिप ग्लॉस से अलग है। इसे सुबह, प्राइमर के तौर पर या रात में लगाक ...और पढ़ें

    लिप ऑयल के फायदे और कैसे करें इसे इस्तेमाल (Picture Credit- AI Generated)

    लिप ऑयल के फायदे और कैसे करें इसे इस्तेमाल (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. लिप ऑयल ग्लॉस से कम चिपचिपा, ज्यादा हाइड्रेटिंग होता है

    2. होंठों को हाइड्रेट, रिपेयर और प्राकृतिक पोषण देता है

    3. सुबह, प्राइमर या रातभर लगाकर पाएं बेहतर परिणाम

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ग्लॉस की तरह ही लिप ऑयल भी होंठ को एक ग्लासी लुक देता है, लेकिन उतना चिपिचपा और गाढ़ा नहीं होता। होंठ को सुंदर दिखाने के लिए हम लिप ग्लॉस से लेकर लिप बाम तक कई सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लिप ऑयल इसकी केयर में भी मदद करता है। इस आर्टिकल में हम लिप ग्लॉस और लिप ऑयल के बीच के फर्क और फायदों के बारे में जानेंगे।

    कैसे लिप ग्लॉस अलग है लिप ऑयल से

    • लिप ग्लॉस ज्यादा गाढ़ा, चिपचिपा होता है और स्टिकी फिनिश देता है। ये कलरफुल भी होते हैं और लिपस्टिक जैसा इफेक्ट भी देते हैं।
    • लिप ऑयल कम गाढ़ा और पतला होता है। यह ज्यादा ट्रांसपरेंट नजर आता है। इसमें कलर इन्फ्यूज नहीं होता।
    • इन दोनों के अलावा लिप बाम भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। लिप बाम इन दोनों से ही ज्यादा गाढ़ा और थिक होता है। इससे होंठ के ऊपर एक लेयर बन जाती है। यह ग्लॉसी लुक नहीं देता और आमतौर पर इसमें कलर भी नहीं होते।

    क्यों ज्यादा फायदेमंद है लिप ऑयल

    • यह होंठ को ज्यादा हाइड्रेट करता है, एक नैचुरल चमक नजर आती है और डैमेज लिप्स को रिपेयर करने का काम भी करता है।
    • रोजाना इस्तेमाल करने से होंठ की नॉरिशमेंट भी होती है।
    • लिप ऑयल अप्लाइ करने के घंटों बाद भी होंठ मॉइश्चराइज रहते हैं।
    • लाइटवेट और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला होने की वजह से लिपस्टिक के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है।

    कब लगाएं लिप ऑयल

    • मॉर्निंग रूटीन: दिनभर होंठ को मॉइश्चराइज रखने के लिए सुबह की स्किनकेयर में इसे शामिल करें।
    • प्राइमर की तरह: लिपस्टिक के बेहतर कलर के लिए आप इसे प्राइमर के तौर पर बेस के रूप में लगा सकते हैं।
    • रातभर लगा कर रखें: सोने से पहले लिप ऑयल की एक मोटी लेयर लगाने से होंठ को गहराई से नमी मिलती है और वो रिपेयर भी होता है।
    • दिनभर: अगर आपको दिनभर में कभी भी अपने लिप्स ड्राई महसूस हों तो आप इसे री-अप्लाई भी कर सकते हैं।

    लिप ऑयल में हों अगर ये चीजें

    अगर आप भी अपने लिए कोई नैचुरल और अच्छा लिप ऑयल ढूंढ रहे हैं तो उसमें जोजोबा ऑयल, आमंड ऑयल या चेरी ऑयल जैसे तत्व फायदा पहुंचा सकते हैं।