बालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं आपके महंगे शैंपू! रसोई में रखी मेथी-शिकाकाई से घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध हर्बल शैंपू
इस बार बाजार से अच्छा शैंपू खरीदने के बजाय घर पर ही शुद्ध शैंपू बना लें।

मेथी, शिकाकाई और आंवला हर्बल शैंपू (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू बालों को बेजान और रूखा बना देते हैं। इससे बचने के लिए लोग बालों की अच्छी हेल्थ के लिए नेचुरल हर्बल शैंपू की तरफ भागते हैं लेकिन इसके लिए भी मार्केट का ही रुख करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी एक अच्छे हर्बल शैंपू की तलाश में हैं तो क्यों न इसे घर पर ही बना लिया जाए। आइए जानते हैं घर पर नेचुरल शैंपू बनाने और लगाने की सही विधि।
मेथी, शिकाकाई और आंवला हर्बल शैंपू
अगर आप डैंड्रफ और बालों के झड़ने से बहुत परेशान हैं तो यह हर्बल शैंपू परेशानी को दूर करने में मदद कर सकता है:
सामग्री
1 कप शिकाकाई
1/3 कप सूखे हुए आंवला
1/2 कप रीठा
1 चम्मच मेथी
1 चम्मच चावल
1 चम्मच अलसी बीज
3-4 गिलास पानी
विधि
हर्बल शैंपू बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 4 गिलास पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें।
इस पानी में 1 कप शिकाकाई, 1/3 कप सूखे हुए आंवला, 1/2 कप रीठा, 1 चम्मच मेथी, 1 चम्मच चावल और 1 चम्मच अलसी के बीज उबलने के लिए रख दें।
जब पानी उबलने लग जाए तो उसमें डाले गए रीठा के बीजों को अलग करके रख दें।
पानी को कम से कम 7 से 8 मिनट उबलने देने के बाद गैस बंद करनी है।
इसके बाद एक बर्तन लेकर उसपर छलनी रखें और उबले हुए पानी को छान लें। इसे थोड़ी देर ठंडा होना के लिए रख देना है।
आपका मेथी, शिकाकाई और आंवला रिच हर्बल शैंपू बनकर तैयार है।
अब इसे रखने की बात की जाए तो इसे किसी छोटी एयर टाइट शीशी में भरकर फ्रिज में 7-10 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
लगाने का तरीका
केमिकल वाले शैंपू को लगाकर जैसे तुरंत धो लिया जाता है लेकिन घर के बने इस नेचुरल शैंपू को इस्तेमाल करने का तरीका इससे थोड़ा अलग है।
यह शैंपू हर्बल है इसलिए बालों को इससे नुकसान बहुत कम होगा, अगर इसमें शामिल किसी चीज से एलर्जी न हो।
शैंपू को स्कैल्प में अप्लाई करने के बाद 2-3 मिनट तक हल्के हाथ से सिर की मालिश करें।
फिर 1 मिनट बाद इसे पानी से धो लेना है।
यह भी पढ़ें- बालों का झड़ना न करें नजरअंदाज! पुरुषों ही नहीं, तेजी से महिलाओं को भी शिकार बना रहा गंजापन
यह भी पढ़ें- केमिकल वाली डाई की छुट्टी! किचन की इन चीजों से बाल होंगे नेचुरल डार्क, आज ही नोट करें बनाने की सही विधि
