यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora: मलाइका की सेरुलियन ब्लू ड्रेस कॉकटेल पार्टी के लिए है बेस्ट, देखें किस तरह किया गया है स्टाइल
Malaika Arora यह मलायका अरोड़ा का फैशन च्वॉइस ही है जो उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओजी फैशनिस्टा बनाता है। स्टार को रेड कार्पेट पर या फोटोशूट के दौरान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Malaika Arora: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फॉरएवर यंग डीवा मलाइका अरोड़ा अपने आउटफिट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें बॉलीवुड की ओजी फैशनिस्टा कहा जाता है, जिनके फैशन टिप्स से आज की यंग जनरेशन भी इंस्पायर होती है। हाल ही में, मलाइका ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के होश उठा रही है।
मलाइका का लेटेस्ट अवतार काफी धमाकेदार है। इसमें उन्हें नीले रंग की बोल्ड आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके आउटफिट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हॉट होने के साथ-साथ आरामदायक भी है। आइये एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लुक पर।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, इसमें वह सेरुलियन ब्लू कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। यहां देखें उनकी तस्वीरें
मलाइका की ड्रेस का मुख्य आकर्षण उसका प्लंजिंग नेक लाइन, डीटेल थाई हाई स्लिट और स्ट्रैपी लुक है। ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए उन्होंने गोल्डन बैंगल्स को चुना। वहीं बालों को बन बनाकर स्टाइल किया। मेकअप पर गौर करें तो, न्यूड लिप्स और न्यूड आइशैडो के साथ मलाइका अरोड़ा कहर ढा रही हैं।
Pic Credit: Instagram