Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए आप भी रोजाना लगाती हैं Mascara? आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा रही ये आदत

    Updated: Sat, 10 May 2025 02:05 PM (IST)

    आजकल आंखों को सुंदर बनाने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल आम हो गया है लेकिन यह आंखों के लिए गंभीर नुकसानदायक हो सकता है। मस्कारा लगाने से एलर्जी और ड्राई ...और पढ़ें

    मस्‍कारा लगाने से आंखों को हाेते हैं ये नुकसान। (Image Credit- Freepik)
    मस्‍कारा लगाने से आंखों को हाेते हैं ये नुकसान। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. ज्‍यादातर लड़क‍ियां आंखों में मस्‍कारा लगाती हैं।
    2. ये आंखों के ल‍िए हानि‍कारक होता है।
    3. मस्‍कारा लगाने के नुकसान सभी को जानने चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। खूबसूरत द‍िखने की चाहत भला क‍िसे नहीं होती है। मेकअप लड़कियाें के ल‍िए उनकी ज‍िंदगी का अहम ह‍िस्‍सा बन गया है। वे ऐसे कई प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। कहते हैं आंखें अगर खूबसूरत हों तो बाकी कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। पहले लोग काजल लगाते थे लेक‍िन Eyeliner और Mascara का इस्‍तेमाल बहुत आम हो गया है।

    पहले ज्‍यादातर दुल्‍हनों को ही मस्‍कारा लगाया जाता था। वे पार्लर में तैयार होने जाती थीं। अब आज के समय में सभी लड़क‍ियां कम उम्र से ही मस्‍कारा लगा रही हैं। ये आंखों को खूबसूरत बनाता है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेक‍िन इससे हमारी आंखों को गंभीर नुकसान भी पहुंच रहा है। आज हम आपको अपने इस लेख में मस्‍कारा लगाने से आंखों काे होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    आंखों में एलर्जी या जलन

    मस्कारा में ऐसे केमिकल्स मिले होते हैं जो आंखों के ल‍िए हान‍िकारक होते हैं। मस्कारा ज्‍यादा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या लालपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को पानी आने की भी समस्या हो सकती है।

    पलकों का झड़ना

    अगर आप रोजाना मस्कारा लगाती हैं और उसे रात में बिना हटाए ही सो जाती हैं, तो धीरे-धीरे आपकी पलकों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। इससे पलकें झड़ने लगती हैं और उनकी मोटाई भी कम हो जाती है।

    खबरें और भी

    आंखें हो सकती हैं ड्राई

    मस्कारा लगाने से ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, मस्कारा में मौजूद इंग्रीडिएंट्स मेइबोमियन ग्रंथियों को ब्लॉक कर देते हैं। इससे हमारी आंखें ड्राई हो जाती हैं। अगर ऐसी द‍िक्‍कतें आपको हो रही हैं तो तुरंत डॉक्‍टर से म‍िलना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: थाईलैंड में Princess Diana के खास गाउन ने जीत ल‍िया था सबका द‍िल, इस इंडियन आउटफिट से था इंस्पायर्ड

    आंखों में इन्फेक्शन

    कई बार मस्कारा लगाने के बाद एलर्जी की समस्‍या हो सकती है। आपके आंखों के आसपास रेडनेस, सूजन या फिर दाने भी नजर आ सकते हैं। दरअसल, मस्कारा में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स व अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा मस्‍कारा ब्रश भी इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

    कम द‍िखाई देना

    अगर मस्कारा आंख के अंदर चला जाए और इसे आप सही तरीके से साफ नहीं करती हैं ताे इससे कॉर्निया को नुकसान हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।

    इन बाताें का रखें ध्‍यान

    • हमेशा अच्छे ब्रांड का ही मस्कारा खरीदें।
    • अगर मस्कारा लंबे समय से रखा है तो इस्‍तेमाल न करें।
    • एक्सपायरी डेट चेक करें।
    • रात को सोने से पहले मस्कारा अच्छी तरह से साफ कर लें।
    • क‍िसी और का मस्‍कारा न लगाएं।

    यह भी पढ़ें: जब कॉन्‍फ‍िडेंस हो साथ, तब द‍िखती है र‍ियल ब्‍यूटी; इन 5 तरीकों से न‍िखारें अपनी पर्सनालिटी