यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Met Gala 2024: रेड कार्पेट पर इन भारतीय हस्तियों ने दिखाया फैशन का जलवा, कोई दिखी अप्सरा तो कोई हुआ ट्रोल
फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) एक बार फिर चर्चा में है। 6 मई से शुरू हुआ यह इवेंट सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना ...और पढ़ें

HighLights
- 6 मई से मेट गाला 2024 का आगाज हो चुका है।
- यह हर साल होने वाला एक मशहूर फैशन इवेंट है।
- इस साल इस इवेंट में कई भारतीय हस्तियां शिरकत कर रही हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर पूरे सोशल मीडिया पर मेट गाला (Met Gala 2024) छाया हुआ है। हर साल आयोजित होने वाला यह एक बेहद पॉपुलर फैशन इवेंट है, जिसे न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। इस इवेंट में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती हैं और अपने फैशन से इस इवेंट में चार चांद लगाती हैं। इस साल भी इस इवेंट में दुनियाभर के कई मशहूर लोग हिस्सा ले रहे हैं।
बीते कुछ साल जहां इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण नजर आई थीं, तो वहीं इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस इवेंट में लाइमलाइट बटोरती नजर आईं। आलिया के अलावा इस इवेंट में कई अन्य भारतीय भी हिस्सा लेते नजर आए, जिनमें नताशा पूनावाला समेत अन्य भारतीय शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं मेट गाला 2024 में फैशन का तड़का लगाती इन्हीं भारतीय हस्तियों के बारे में-
यह भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन्स, मिलेगा कूल एंड स्टाइलिश लुक
आलिया भट्ट
.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अकसर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। मेट गाला 2024 में भी अभिनेत्री अपने फैशन सेंस के चलते सुर्खियां बटोरती नजर आईं। मेट गाला के रेड कार्पेट में आलिया मशूहर डिजाइनर सब्यसाची की बनाई मिंट ग्रीन रंग की साड़ी पहनी नजर आईं। उनकी यह कस्टम-डिज़ाइन की गई साड़ी को 1965 घंटों में 163 लोगों ने बनाया है। साथ ही उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ मैचिंग जूलरी भी कैरी की हैं, जिसे देख हर उनकी तारीफ कर रहा है।
ईशा अंबानी
.jpg)
भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मेट गाला 2024 में शामिल हुए भारतीयों में से एक थीं। इस खास मौके पर ईशा एक बार फिर अपनी स्टाइलिंग से लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आईं। इस इवेंट के रेड कार्पेट के लिए उन्होंने राहुल मिश्रा द्वारा बनाया गया एक बेहद खूबसूरत गाउन चुना। उनके इस शानदार आउटफिट को बनाने में 10,000 घंटों का समय लगा। उनका यह आउटफिट नक्काशी और मिनिएचर पेंटिंग के प्राचीन भारतीय कला रूपों का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है।
खबरें और भी
नताशा पूनावाला

नताशा पूनावाला एक बार फिर मेट गाला के रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। अपनी अतरंगी स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में रहने वालीं नताशा इस बार भी कुछ अलग आउटफिट पहने नजर आईं। मेट गाला 2024 के लिए नताशा ने मैसन मार्जिएला की कस्टम-मेड ड्रेस का चुनाव किया। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके इस लुक की तारीफ करता नजर आया है।
सुधा रेड्डी

भारतीय अरबपति सुधा रेड्डी भी मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस दौरान उनके 200 कैरेट से ज्यादा के हीरों पर लोगों की निगाहें अटक गई। ऑफ-व्हाइट कलर के गाउन के साथ उन्होंने 180 कैरेट का हार पहना हुआ था, जिसमें 25 कैरेट का दिल के आकार का हीरा और किनारों पर 20 कैरेट के दिल के आकार के तीन अन्य हीरे जड़े हुए थे। इसके अलावा वह हाथों में भी हीरे की सॉलिटेयर अंगूठियां पहनी हुई थीं।
मोना पटेल

भारत में जन्मी फैशन इंटरप्रिन्योर मोना पटेल ने इस साल मेट गाला रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने अपने डेब्यू लुक से सभी का दिल जीत लिया। इस इवेंट से उनका लुक सामने आते ही पूरा इंटरनेट उनकी तस्वीरों से भर गया। इस दौरान वह क्रीम रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिस पर गोल्डन रंग का वर्क किया हुआ था।
यह भी पढ़ें- नाओमी के साड़ी-गाउन से हटाए नहीं हटेगी आपकी नजर, आप भी ले सकती हैं शादी में पहनने के लिए आइडिया
Picture Courtesy: Instagram