विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facial के बाद न करें ये काम वरना हो सकती है रैशेज व खुजली की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत

Published: Mon, 22 Apr 2024 08:43 AM (IST)

Facial त्वचा के ग्लो को बढ़ाने और बढ़ती उम्र के असर को रोकने का असरदार ट्रीटमेंट है। नियमित तौर पर ...और पढ़ें

फेशियल के बाद होने वाली खुजली और रैशेज की वजहें और उपचार
फेशियल के बाद होने वाली खुजली और रैशेज की वजहें और उपचार

HighLights

  1. फेशियल के तुरंत बाद साबुन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या फिर धूप में निकलने से हो सकती हैं रैशेज की प्रॉब्लम।
  2. रैशेज व खुजली की समस्या दूर करने में एलोवेरा है बेहद असरदार।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फेशियल ऐसा स्किन ट्रीटमेंट जो चेहरे के निखार को बढ़ाने के साथ बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में असरदार माना जाता है, लेकिन कई महिलाओं को फेशियल के बाद रैशेज, दाने और खुजली की समस्या हो जाती है। जिसका दोष फेशियल में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स पर थोप दिया जाता है, लेकिन इसकी वजह प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि आपके द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां हैं। जिसके बारे में आज हम जानने वाले हैं। साथ ही रैशेज दूर करने के कुछ कारगर घरेलू उपाय भी। 

चेहरा न धोएं

फेशियल करवाने के तुरंत बाद या उस पूरे दिन चेहरे पर साबुन या फेस वॉश का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। चेहरे को धोने के लिए नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें। साथ ही चेहरे को रगड़कर भी नहीं पोंछना है। 

धूप से बचें

फेशियल करवाने के तुरंत बाद धूप के संपर्क में आने से भी बचें। फेशियल के बाद स्किन पोर्स खुल जाते हैं और धूप पड़ने से एलर्जी होने की पूरी-पूरी संभावना रहती है। अगर धूप में निकलना ही है, तो चेहरे को अच्छे से कवर करके निकलें।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स न करें यूज

अगर आप किसी शादी-पार्टी में ग्लो के लिए फेशियल करवा रही हैं, तो उसे कम से कम दो दिन पहले करा लें। उसी दिन फेशियल करवा कर अगर आप रात को चेहरे पर मेकअप करेंगी, तो पूरे चांसेज हैं रैशेज होने के। दरअसल फेशियल के बाद स्किन पोर्स खुल जाते हैं और फिर जब आप केमिकल बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो ये स्किन में समा जाते हैं. जिससे रैशेज, दाने और खुजली जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

स्किन रैशेज से निजात पाने के घरेलू उपचार

1. एलोवेरा

यह रेडनेस, जलन और सूजन जैसी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। क्योंकि एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर इसे रैशेज या सूजन वाली जगह अप्लाई करें और आधे घंटे बाद धो लें। 

2. ठंडे पानी का सेक

रैशेज और खुजली की प्रॉब्लम दूर करने में ठंडे पानी का सेक लेना भी असरदार होता है। कॉटन के कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर रैशेज वाली जगह रखें। इसके अलावा सूती कपड़े में बर्फ का टुकड़े लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से प्रेस करें। ये भी सूजन व जलन से तत्काल राहत दिलाता है। साथ ही इन परेशानियों को बढ़ने से भी रोकता है। 

3. नारियल का तेल

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया। होता है, जिसमें एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। जो स्किन इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार होते हैं। जो रेडनेस, खुजली की समस्या दूर करते हैं। गुनगुने नारियल तेल को चेहरे पर लगाएं और आधे- एक घंटे बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

ये भी पढ़ेंः- फेशियल के सही असर के लिए जानें क्या करना है सही और किन चीज़ों को करें अवॉयड

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।