Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में बढ़ सकती हैं त्वचा से जुड़ी 7 समस्याएं, इन 5 तरीकों से करें Skin Care

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 07:52 AM (GMT+05:30)

    मानसून में उमस बढ़ने से त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांक‍ि कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपनी त्वचा की देखभाल करके मानसून में होने वाली स ...और पढ़ें

    मानसून में कैसे करें Skin Care? (Image Credit- Freepik)
    मानसून में कैसे करें Skin Care? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. मानसून में स्किन की कई सारी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
    2. मानसून में हवा में उमस बढ़ जाती हैं, जो त्‍वचा के ल‍िए सही नहीं है।
    3. कुछ तरीके अपनाकर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मानसून आने पर गर्मी से राहत तो जरूर म‍िलती है। हालांक‍ि, ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण हमारी स्‍क‍िन को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इन द‍िनों हमारी त्‍वचा पर ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में मुं‍हासे न‍िकलना तो सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। इसके साथ ही बाहर ह्यूमिडिटी और अंदर एसी में रहने से स्‍क‍िन ड्राई होने लगती है।

    उमस का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। मानसून में होने वाली स्‍क‍िन से जुड़ी समस्याएं कई बार खुद से ही ठीक हो जाती हैं, हालांक‍ि कई बार आपको इसके ल‍िए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ती है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि मानसून में आपकी स्‍क‍िन को कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के तरीके भी जानेंगे। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    Monsoon में होती हैं ये समस्याएं

    • मुंहासे या पिंपल्स
    • एक्जिमा
    • फॉलिकुलाइटिस
    • हाइपरपिग्मेंटेशन
    • स्‍क‍िन इन्‍फेक्‍शन
    • स्‍क‍िन एलर्जी
    • ऑयली स्‍क‍िन

    कैसे रखें त्‍वचा का ख्‍याल?

    स्‍क‍िन को रखें हाइड्रेट

    मानसून में सही मॉइस्चराइजर का चुनना जरूरी है। ऐसे में आपको ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना सही रहेगा। ये बंद पोर्स को खोल देंगे। साथ ही स्‍क‍िन को हाइड्रेट भी रखता है। जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस मौसम के लिए बेस्ट होते हैं। ये आपकी त्‍वचा में नमी बनाए रखते हैं।

    हेल्‍दी डाइट लें

    स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आपको हेल्‍दी डाइट लेने की जरूरत है। ये कोलेजन काे बूस्‍ट करने का काम करती है। साथ ही आपकी स्‍क‍िन काे जरूरी पोषण म‍िलते हैं। ताजे फल और सब्जियों काे डाइट में शाम‍िल करने से आपकी स्‍क‍िन को भी फायदा म‍िलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: साड़ी से लेकर गाउन तक, हर ड्रेस के लिए परफेक्ट Earrings चुनना है आर्ट! कौन-से आउटफिट पर क्या जंचेगा?

    बारि‍श में भीगने से बचें

    मानसूनी बारिश से स्‍क‍िन इन्‍फेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बारिश में भीगने से बचना चाह‍िए। मौसम देखकर बाहर जाने से पहले छाता या रेनकोट साथ रख लें।

    साफ-सफाई का रखें ध्‍यान

    जैसा क‍ि हमने आपको ऊपर बताया क‍ि मानसून में इन्‍फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप स्किन को साफ रखें और अच्छे से ड्राई करें। अगर आप मेकअप का इस्तेमाल कर रही हैं तो ब्रश को भी साफ रखें। द‍िन में कम से कम दाे बार फेस वॉश जरूर करें।

    जरूर करें स्‍क्रब

    बारिश के मौसम में भी आपको हफ्ते में कम से कम दो बार स्‍क्रब जरूर करना चाह‍िए। स्क्रब करते समय चेहरे को ज्‍यादा रगड़े नहीं। इससे आपकी त्वचा ही डैमेज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: हेयर फॉल के कारण बाल हो गए हैं एकदम पतले, तो कढ़ी पत्ते का ऐसे करें इस्तेमाल; हो जाएंगे खूब घने