Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon Tips: मानसून में झड़ते बालों से हैं परेशान, तो इन मसालों को बनाएं डाइट का हिस्सा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 05:20 PM (GMT+05:30)

    Monsoon Tips बारिश के मौसम में बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल इस मौसम में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। आपके किचन में रखे मसाले झड़ते बालो ...और पढ़ें

    Monsoon Tips: बारिश के दिनों में झड़ते बालों से हैं परेशान, तो खाने में शामिल करें ये मसाले
    Monsoon Tips: बारिश के दिनों में झड़ते बालों से हैं परेशान, तो खाने में शामिल करें ये मसाले

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Tips: तपती गर्मी से मानसून राहत तो दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां लाता है। इस मौसम में सेहत संबंधी समस्या के अलावा हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए बारिश के दिनों में बालों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। आपके किचन में रखे मसाले बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर झड़ते बालों से राहत पा सकते हैं।

    काली मिर्च

    काली मिर्च भोजन को स्वादिष्ट बनाने के अलावा बालों को घना बनाने में मदद करती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये बालों के जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में कुछ काली मिर्च भिगोकर डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं।

    जीरा

    इस मसाले में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते है। अगर आप हेल्दी बाल पाना चाहते हैं, तो जीरा का इस्तेमाल डिटॉक्स वाटर के रूप में कर सकते हैं। यह हेयर फॉल कंट्रोल करने में मददगार है।

    दालचीनी

    दालचीनी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई सहित और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व बालों को मजबूत करने में  सहायता करते हैं। इसके लिए आप दालचीनी का उपोयग हर्बल चाय बना सकते हैं।

    मेथी के दाने

    मेथी के दाने बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों के झड़ने से रोकते हैं। ये आवश्यक विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होते हैं। हेल्दी बालों के लिए आप अपनी डाइट में मेथी के दाने जरूर शामिल करें। 

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik