यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Blackheads Removal Tips: इन घरेलू और नेचुरल उपायों से दूर करें फोरहेड के जिद्दी ब्लैकहेड्स
Blackheads Removal Tips वैसे तो चेहरे पर कहीं भी ब्लैकहेड्स हो खूबसूरती खराब करने का काम करते हैं लेकिन माथे पर ये बहुत ज्यादा हाइलाइट होते हैं। अगर आ ...और पढ़ें

HighLights
- धूल-मिट्टी के कारण चेहरे के पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे ब्लैकहेड्स की समस्या होती है।
- इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Blackheads Removal Tips: चेहरे पर काले- काले छोटे-छोटे उभरे हुए दाने ब्लैकहेड्स होते हैं। जो ज्यादातर नाक, ठुड्डी, माथे पर नजर आते हैं। जहां नाक और ठुड्डी पर जमे ब्लैकहेड्स को निकालना आसान होता है वहीं माथे में धंसे ब्लैकहेड्स को निकालना थोड़ा मुश्किल। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से काफी हद तक इन जिद्दी ब्लैकहेड्स से पाया जा सकता है छुटकारा।
शहद और दालचीनी
माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाएं। माथे पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
स्टीम और स्क्रब
स्टीम ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने का असरदार उपाय है। स्टीम की मदद से स्किन पोर्स खुल जाते हैं फिर स्क्रबिंग की मदद से इन्हें आसानी से निकाला जा सकता है। ब्लैकहेड्स हाटने के लिए ब्राउन शुगर में थोड़ा-सा जोजोबा ऑयल मिलाएं। इससे माथे पर स्क्रबिंग करें। फिर पानी से धो लें।
हल्दी और बेसन
एक कटोरी में बेसन, 1 चम्मच चावल का आटा, 1/2 चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर स्क्रब बनाएं। चेहरे पर इसे लगाएं और 5 से 10 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे छुड़ाना है। मिश्रण की थोड़ी मात्रा लें और जहां- जहां ब्लैकहेड्स नजर आ रहे हैं, वहां- वहां इससे स्क्रब करें। सर्कुलर मोशन लगभग 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
खबरें और भी
बेकिंग सोडा
एक टीस्पून बेकिंग सोडा में पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 2-3 मिनट बाद गुनगुने पानी से हटा दें। इसके बाद भी एक स्टेप है जिसे स्किप न करें। ब्लैकहेड्स वाली जगह पर बर्फ़ रगड़ें, जिससे खुले रोमछिद्र वापस लॉक हो जाएं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik