यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Home Remedies For Hair: बालों को घने और सिल्की बनाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू पैक्स
Home Remedies For Hair बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए बाजार में कई हेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन ज्यादा केमिकल्स होने के कारण ये पैक्स बालों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies For Hair: गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण बालों की समस्या आम होती जा रही है। बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के लिए लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इनमें केमिकल अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ असरदार घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल शाइनी और सिल्की हो सकते हैं।
शहद और केला
केला सेहत और स्किन के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को सिल्की रखने मे मदद करते हैं। इसके लिए एक बाउल में पके केले को मैश करें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
नारियल का तेल
नारियल के तेल में फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। बालों को डीप कंडीशनिंग के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में नारियल तेल डालें, अब इसे गर्म करें। फिर बालों पर मसाज करें। लगभग 1 घंटे बाद पानी से धो लें।
अंडे का मास्क
अंडे बालों को सिल्की बनाने में काफी मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल शाइनी होते हैं। इसके लिए बाउल में अंडे को तोड़कर फेंट लें। इसमें तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, करीब 30 मिनट बाद धो लें।
खबरें और भी
ऑलिव ऑयल और शहद
शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यह आपके बालों को चमकदार बनाने में मददगार है। इसके लिए एक बाउल में ऑलिव ऑयल और शहद मिलाएं। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे बालों पर लगाएं, लगभग आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।
दही का इस्तेमाल करें
दही के इस्तेमाल से बालों को सिल्की बना सकते हैं। इससे आपके बालों लंबे, घने और मजबूत होंगे। इसके लिए दही से स्कैल्प पर मसाज करें, कुछ देर बाद पानी से धो लें।
मेथी दाना भी है असरदार
इसके लिए मेथी दाने को रात में भिगोकर रख दें और अगले दिन इसका पेस्ट तैयार कर लें और बालों पर लगाएं। इससे आपके बालों को कई फायदे मिलेंगे। हफ्ते में इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार करें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।