Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upper Lips Hair Removal: घर बैठे ही क्लीन करना चाहती हैं अपर लिप्स, तो ये 4 नेचुरल टिप्स आएंगी आपके बड़े काम

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 09:05 AM (IST)

    Upper Lips Hair Removal चेहरा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। वहीं महिलाएं इसे लेकर कुछ ज्यादा ही सचेत और सतर्क रहती हैं। ऐसे में अपर ...और पढ़ें

    अपर लिप्स के अनवॉन्टेड हेयर से पाएं छुटकारा
    अपर लिप्स के अनवॉन्टेड हेयर से पाएं छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Upper Lips Removal: अपर लिप्स से बाल हटाना काफी चैलेंजिंग टास्क होता है। महिलाएं अक्सर इसे लेके कॉन्शियस भी रहती हैं और कोशिश करती हैं कि अपर लिप्स की ग्रोथ बढ़ने से पहले वे इसे हटा दें। इसके लिए हर महिला का तकनीक अलग-अलग हो सकता है। कुछ लेजर ट्रीटमेंट की मदद से हमेशा के लिए इससे छुटकारा पा लेती हैं, तो कुछ थ्रेडिंग और फिंगर वैक्सिंग के लिए पार्लर के चक्कर काटती रहती हैं। ऐसे में हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे नेचुरल टिप्स के बारे में जानेंगे, जिनकी मदद से घर बैठे ही अपर लिप्स पर आने वाले अनवॉन्टेड हेयर से छुटकारा पाया जा सकता है।

    अपर लिप्स के अनवॉन्टेड हेयर से छुटकारा कैसे पाएं?

    कई नेचुरल रेमेडीज हैं जो अपल लिप्स पर बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो जाता है कि ये उपाय परमानेंट रिजल्ट नहीं दे सकते हैं और बालों को पूरी तरह से नहीं हटा सकते, लेकिन इनसे बालों की थिकनेस कम करने और ग्रोथ को धीमा करने में काफी मदद मिल सकती है।

    अपर लिप्स पर बालों की ग्रोथ को नेचुरली कम करने के लिए टिप्स:

    हल्दी और दूध का पेस्ट: हल्दी और दूध का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करने के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध के साथ 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपर लिप्स पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म पानी के साथ धोएं। बालों के विकास को धीमा करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

    चीनी और नींबू का वैक्स: 2 बड़े चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाकर घर पर ही वैक्स तैयार करें। इस मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक यह एक चिपचिपा पेस्ट न बन जाए। इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसे एक स्पैटुला या अपनी उंगलियों की मदद से ऊपरी होंठ पर लगाएं। वैक्स के ऊपर एक कपड़े की स्ट्रिप रखें और इसे मजबूती से दबाएं। अब बालों की ग्रोथ के विपरीत दिशा में इस पट्टी को झटके से खींचें। यह स्टेप समय के साथ बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद करती है।

    खबरें और भी

    पपीता और हल्दी मास्क: कच्चे पपीते को ब्लेंड करें और इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। मिश्रण को अपने ऊपरी होंठ पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। गर्म पानी के साथ धोएं। पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो बालों की ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकता है।

    चने के आटे का मास्क: 2 बड़े चम्मच चने का आटा, 1 बड़ा चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर लगाएं और इसे पूरी तरह से सूखने दें। हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में इसे गीली उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़ें। यह उपाय त्वचा को एक्सफोलिएट करने और बालों के विकास को कम करने में मदद कर सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik