विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारियल तेल है नेचुरल ब्यूटी के लिए कुदरती खजाना, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को छोड़ ऐसे करें स्किनकेयर में शामिल

Published: Thu, 13 Aug 2026 09:17 AM (GMT+05:30)

कोकोनट ऑयल रूखी त्वचा की देखभाल में किसी मैजिक की तरह काम कर सकता है, अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

स्किनकेयर में नारियल तेल (Image Source: AI Generated)

स्किनकेयर में नारियल तेल (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नारियल तेल को ज्यादातर बालों की देखभाल में शामिल किया जाता है, जबकि स्किन केयर में भी यह बड़ा फायदेमंद है। इसमें शामिल लॉरिक और कैप्रेलिक फैटी एसिड्स, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व त्वचा को नेचुरल निखार देने के साथ ही गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। 

ऐसे अगर आप स्किनकेयर के लिए कोई नेचुरल तरीका तलाश रही हैं तो आइए जानते हैं कैसे कोकोनट ऑयल को त्वचा के देखभाल में शामिल किया जा सकता है। 

बॉडी मॉइश्चराइजर 

अगर आपका स्किन टाइप ड्राई है तो त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए आपको इतना सोचने की जरूरत नहीं क्योंकि घर में ही एक नेचुरल मॉइश्चराइजर उपलब्ध है। फटी कोहनियों, एड़ियों और बार-बार रूखी होती त्वचा पर नहाने के बाद मॉइश्चराइजर की तरह नारियल तेल अप्लाई करें। 

मेकअप रिमूवर 

वॉटरप्रूफ मस्कारा और जिद्दी आईलाइनर और लिपस्टिक को हटाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह नेचुरल मेकअप रिमूवर भी है। हेवी मेकअप को बिना किसी मशक्कत के हटाने के लिए रुई में 2-3 बूंद तेल लगाएं। फिर इसकी मदद से मेकअप वाली जगह पर अप्लाई करें और देखें कैसे कुछ सेकंड्स में मेकअप आसानी से निकल जाता है। 

फेस स्क्रब 

नारियल तेल से फेस स्क्रब भी तैयार किया जा सकता है। एक छोटी कटोरी में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच नमक मिक्स कर लें। इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू के साथ 1 विटामिन ई कैप्सूल भी डालें। अपका फेस स्क्रब तैयार है। इसे चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक रगड़ें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। 

फेस मास्क 

ड्राई स्किन में नमी बनाए रखने और चेहरे की रंगत निखारने के लिए नारियल और एलोवेरा फेस मास्क फायदेमंद है। 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल को 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चुटकी हल्दी मिलकर फेस मास्क बना लें। इसे चेहरे पर 15-20 लगाने के बाद मसाज करते हुए सादे पानी से चेहरा धो लेना है। 

अंडर आई क्रीम 

नारियल तेल से आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को कम किया जा सकता है। इसके लिए ऑयल को अंडर आई क्रीम की तरह इस्तेमाल करें। कुछ बूंद कोकोनट ऑयल लेकर आंखों के नीचे गोलाई में 30 सेकंड तक मालिश करें और रातभर लगे रहने के बाद सुबह फेस वॉश कर लें। 

यह भी पढ़ें- ऑयली और चिपचिपी स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 3 होममेड फेस पैक, नोट करें बनाने और लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें- बारिश में भीगना पड़ सकता है भारी! फंगल इन्फेक्शन और हेयर फॉल से बचने के लिए आज ही अपनाएं ये आदतें

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।