Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के नौ रंग, पूजा से लेकर पहनावे तक में इसे ऐसे करें शामिल

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 12:47 PM (IST)

    9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत हो रही है। साल में दो बार नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। 17 अप्रैल रामनवमी को चैत्र नवरात्र का समापन ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के नौ कलर्स और आउटफिट्स ऑप्शन्स
    Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के नौ कलर्स और आउटफिट्स ऑप्शन्स

    HighLights

    1. 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्र।
    2. चैत्र नवरात्र के खास नौ रंग, जिन्हें आप खासतौर से करें पूजा-पाठ में शामिल।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: नवरात्र हिंदू फेस्टिवल है, जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। भक्तगण मां दुर्गा की पूजा-उपासना के साथ ही पूरे नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है, जो 17 नवंबर रामनवमी के साथ समाप्त होगी।

    पूजा, व्रत के अलावा नवरात्र में एक और चीज़ का बहुत महत्व होता है वो है रंगों का। नवरात्र में हर दिन का एक कलर होता है। जिसे खासतौर से पूजा और पहनावे में इस्तेमाल किया जाता है। रंग जिंदगी में खुशहाली भरने का काम करते हैं और फेस्टिवल में उत्साह व उमंग, तो आने वाले नौ दिन आप भी नवरात्रि के इन नौ रंगों को करें अपने वॉर्डरोब में शामिल।

    पहला दिन- लाल रंग

    पहले दिन का रंग है लाल। लाल रंग मां दुर्गा का भी पसंदीदा रंग है। पूजा में उन्हें खासतौर से लाल रंग की ही चुनरी चढ़ाई जाती है। त्योहार के मौके पर लाल रंग पहनना शुभ भी माना जाता है। पूजा-पाठ के मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े ही पहने जाते हैं, तो इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनना रहेगा बेस्ट।

    दूसरा दिन- रॉयल ब्लू

    नवरात्र के दूसरे दिन का रंग है रॉयल ब्लू। नीला रंग आंतरिक शांति, प्योरिटी और मां दुर्गा का आशीर्वाद होता है। रॉयल ब्लू कलर का सूट अच्छा ऑप्शन रहेगा पहनने के लिए।

    तीसरा दिन- पीला

    बृहस्पतिवार को पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है और नवरात्र के तीसरे दिन का कलर भी पीला ही है, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। पीले रंग की शॉर्ट कुर्ती को आप धोती, सिगरेट पैंट्स या लैंगिंग्स के साथ भी पहन सकती हैं।

    खबरें और भी

    चौथा दिन- हरा

    हरा रंग एनर्जी, पॉजिटिविटी का प्रतीक होता है। साथ ही ये रंग नई शुरुआत की भी पहचान है, तो हरे रंग को साड़ी, सूट, स्कर्ट किसी में भी शामिल कर तैयार हो जाएगा इस दिन के लिए। 

    पांचवां दिन- ग्रे

    ग्रे यानी स्लेटी रंग बैलेंस लाइफ का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप फ्लोर लेंथ अनारकली का ऑप्शन चुनें।

    छठवां दिन- नारंगी

    नारंगी रंग को भी तीज-त्योहार पर पहनने के लिए शुभ माना जाता है। ये रंग भी जोश और उमंग से भरा हुआ है और लगभग। हर स्किन टोन पर जंचता है। इस रंग की लॉन्ग स्कर्ट को शर्ट, टॉप के साथ टीमअप करें। काफी अच्छी लगेंगी।

    सातवां दिन- सफेद

    सफेद रंग शांति, शुद्धता का प्रतीक होता है। इस रंग को आप किसी भी तरह के आउटफिट्स में ट्राई करें। अच्छी लगेंगी।

    आठवां दिन- पिंक

    नवरात्र के आठवें दिन का रंग पिंक है, जो काफी अट्रैक्टिव और सौम्य होता है। ये रंग साड़ी हो या सूट या फिर लहंगा हर किसी में बहुत खिलता है।   

    नौवां दिन- स्काई ब्लू  

    नवरात्र के आखिरी दिन आसमानी रंग के कपड़े पहनें। इस रंग के साथ भी आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

    ये भी पढ़ेंः- जानें अलग-अलग रंगों का महत्व और वो करते हैं हमारी जिंदगी को प्रभावित

    Pic credit- freepik