Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nilgiri Oil Benefits: बालों और स्किन की खूबसूरती बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है नीलगिरी का तेल

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2022 11:49 AM (GMT+05:30)

    Nilgiri Oil Benefits नीलगिरी का तेल कई सारे फायदों से भरपूर होता है। इस तेल का इस्तेमाल आप त्वचा के साथ बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कर ...और पढ़ें

    Nilgiri Oil Benefits: त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है नीलगिरी का तेल
    Nilgiri Oil Benefits: त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है नीलगिरी का तेल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Nilgiri Oil Benefits: बालों की खूबसूरती और मजबूती बढ़ाने के लिए तेल लगाने की सलाह नई नहीं बल्कि दादी-नानी मां के समय से चल आ रही है जो वाकई बालों का टेक्सचर सुधारने का काम करते हैं। नारियल और सरसों तेल सबसे पुराने और मशहूर हेयर ऑयल्स हैं लेकिन इनके अलावा और भी कई तेल हैं जिनसे बालों की चमक और रौनक को लौटाया जा सकता है। उन्हीं में से एक है नीलगिरी यानी यूकोलिप्टिस का तेल। जिससे बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। वैसे यूकोलिप्टिस का तेल स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके इन्हीं फायदों के बारे में विस्तार से..

    बालों के लिए: एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है नीलगिरी का तेल। जिससे स्कैल्प में किसी तरह का संक्रमण नहीं होता। डैंड्रफ भी एक तरह का संक्रमण ही है। इंफेक्शन की वजह से भी बाल बहुत ज्यादा मात्रा में झड़ते हैं। तो इसे खत्म करने के लिए नीलगिरी का तेल हफ्ते में एक बार बालों में जरूर लगाएं। बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और गहराई से उसका पोषण करता है। 

    त्वचा के लिए: धूप, धूल और प्रदूषण का असर सेहत, बालों के साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। जिसकी वजह से स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है और रिंकल्स भी नजर आने लगते हैं। तो जैसा की ऊपर बताया गया है कि नीलगिरी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर इसके इस्तेमाल से संक्रमण होने की संंभावना काफी हद तक कम हो जाती है और अगर पहले से हुई है तो ये धीरे-धीरे दूर हो जाती है। जिससे स्किन पहले से ज्यादा मुलायम और बेदाग नजर आती है।  

    रिलैक्स होने के लिए: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की तरह ही अब तनाव, अवसाद की समस्या भी आम हो चुकी है। जो सेहत को तो प्रभावित करती ही है साथ ही व्यक्ति को समय से पहले बूढ़ा भी बना देती है। इसलिए बहुत जरूरी है बॉडी के साथ माइंड को भी रिलैक्स करना। तो नीलगिरी का तेल दिमाग को शांत करने के साथ मूड को भी अच्छा रखता है।नीलगिरी तेल की खुशबू ही काफी है दिलोदिमाग को फ्रेश करने के लिए। 

    Pic credit- pexels

    खबरें और भी