Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घने, काले और चमकदार बालों के लिए ऑलिव ऑयल से बने ये 5 हेयर मास्क हैं बेस्ट

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 16 Jun 2020 08:26 AM (GMT+05:30)

    बालों की ग्रोथ से लेकर उनकी चमक और सॉफ्टनेस को बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार जरूर करें ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल। कुछ ही हफ्तों बाद फर्क नजर आने लगेगा। ...और पढ़ें

    घने, काले और चमकदार बालों के लिए ऑलिव ऑयल से बने ये 5 हेयर मास्क हैं बेस्ट
    घने, काले और चमकदार बालों के लिए ऑलिव ऑयल से बने ये 5 हेयर मास्क हैं बेस्ट

    ऑलिव ऑयल बालों को मॉयस्चराइज और कंडीशन करने का काम करता है खासतौर से डैमेज, ड्राय उलझे बालों के लिए। बालों की चमक और सॉफ्टनेस को बनाए रखने के साथ ही डैंड्रफ कंट्रोल करता है। यहां तक कि बालों की ग्रोथ में भी ये बेहद कारगर है।

    1. ऑलिव ऑयल और विटामिन ई ऑयल हेयर मास्क

    सामग्री

    एक चौथाई कप ऑलिव ऑयल

    एक चम्मच विटामिन ई ऑयल

    कैसे करें इस्तेमाल

    ऑलिव ऑयल और विटामिन ई ऑयल को मिक्स कर उससे स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें। एक घंटे तक इसे लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से धोएं और कंडीशनर जरूर इस्तेमाल करें।

    2. केला और ऑलिव ऑयल मास्क

    सामग्री

    एक पका केला

    एक चम्मच ऑलिव ऑयल

    कैसे करें इस्तेमाल

    ब्लेंडर में केला और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छा सा स्मूद पेस्ट बना लें। बालों में लगाकर शॉवर कैप से कवर कर लें और 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर शैंपू और कंडीशनर से से बालों को धो लें।

    3. एवॉकाडो और ऑलिव ऑयल मास्क

    सामग्री

    एक पका एवॉकाडो

    दो चम्मच ऑलिव ऑयल

    कैसे करें इस्तेमाल

    एवॉकाडो को छील लें और उसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। स्कैल्प पर मसाज करें और शॉवर कैप से कवर कर एक घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद शैंपू और कंडीशनर से धो लें।

    4. ऑलिव ऑयल और बेकिंग सोडा हेयर मास्क

    सामग्री

    दो चम्मच ऑलिव ऑयल

    दो चम्मच बेकिंग सोडा

    कैसे करें इस्तेमाल

    ऑलिव ऑयल में बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। स्कैल्प पर मसाज करते हुए पांच मिनट तक लगाकर रखें। शैंपू, कंडीशनर का इस्तेमाल करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।

    5. ऑलिव ऑयल और मेयोनीज़ मास्क

    दो चम्मच मेयोनीज़

    एक चौथाई चम्मच ऑलिव ऑयल

    कैसे करें इस्तेमाल

    मेयोनीज़ में ऑलिव ऑयल को अच्छे से मिक्स करें। बालों में लगाकर तीस मिनट तक शॉवर कैप से कवर करके रखें। इसके बाद धो लें।

    6. ऑलिव ऑयल और शहद हेयर मास्क

    सामग्री

    तीन चम्मच ऑलिव ऑयल

    एक चम्मच शहद

    कैसे करें इस्तेमाल

    दोनों चीज़ों को अच्छे से आपस में मिक्स कर लें। बालों में लगाएं और शॉवर कैप से कवर कर लें। लगभग एक घंटे तक लगाकर रखें। शैंपू और कंडीशनर से धो लें।

    7. ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल मास्क

    दो चम्मच ऑलिव ऑयल

    एक चम्मच कोकोनट ऑयल

    कैसे करें इस्तेमाल

    दोनों तेल को आपस में मिक्स कर लें। शॉवर कैप से कवर करके 45 मिनट्स तक लगा रहने दें। शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हुए धो लें।

    Pic credit- Freepik