Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Yoga Day 2023: मलाइका अरोड़ा ने योग को लेकर बताया अपना नजरिया, वीडियो को जरिए कर रहीं मोटिवेट

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 04:55 PM (IST)

    International Yoga Day 2023 आज जहां पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं भारत में भी इसे लेकर लोगों के बीच उत्साह कम नहीं है ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा का फिटनेस वीडियो जीत रहा फैंस का दिल
    मलाइका अरोड़ा का फिटनेस वीडियो जीत रहा फैंस का दिल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2023: फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन योगा क्लास के बाहर स्पॉट होती नजर आती हैं, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उनका जिक्र न होना अपने आप नाइंसाफी कहलाएगा। यह योग का ही कमाल है कि 49 की उम्र में भी फिटनेस की दीवानी मलाइका अपने हुस्न के जरिए फैंस को घायल करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही योग आसनों को करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी मोटीवेट होते हैं। ऐसे में आज यानी 21 जून को जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, तो मलाइका ने भी अपने इंस्टा हैंडल से एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।

    वीडियो में मलाइका योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लाभों पर प्रकाश डालती हैं। एक्ट्रेस ने जो क्लिप पोस्ट किया है उसमें उन्हें योग का अभ्यास करते देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा नजरिया है। आपका क्या है? अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!' इसके अलावा वीडियो पर भी कुछ टेक्स्ट नजर आ रहे हैं, जिसपर लिखा है, "पीओवी: योग मन को शांत करता है ... योग नसों को शांत करता है। योग शक्ति और प्रेम का विकास कर रहा है। हैप्पी इंटरनेशनल योग डे।"

    बता दें, कि दुनिया भर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने और अभ्यास के कई लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है।

    गौरतलब हो कि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने 2014 के भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र किया था। इसके बाद से ही योग ने दुनिया भर में गजब की लोकप्रियता पाई है।

    खबरें और भी