यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonam Kapoor: आलीशान जीवन जीती हैं सोनम कपूर, जानें उनके पास मौजूद मोस्ट एक्सपेंसिव चीजें
Sonam Kapoor फैंस के बीच अपने यूनीक फैशन सेंस को लेकर चर्चा में छाई रहने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sonam Kapoor: सोनम कपूर आहूजा आज यानी 9 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैशन गेम के जरिए रेड कार्पेट से लेकर एयरपोर्ट लुक्स तक काफी बदलाव किए हैं। फैंस भी फैशन इंस्पिरेशन लेने के लिए उनकी तरफ मुड़ते हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने लुक्स, हेयर और मेकअप के अलावा लग्जरी चॉइसेज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोनम कपूर को जानने वाले यह भी जानते हैं कि उनकी पसंद केवल यूनीक ही नहीं बल्कि महंगी भी है। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के मोस्ट एक्सपेंसिव चीजों पर।
सोनम कपूर की कुल संपत्ति क्या है?
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर की कुल संपत्ति 95 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत फिल्में और ब्रांड एंडॉर्समेंट्स हैं, जिसके लिए वह करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। सोनम भारत और दुनिया भर में कुछ सबसे बड़े ब्रांड्स का फेस हैं, जिसके लिए भी वह काफी बड़ा अमाउंट लेती हैं।
सोनम कपूर के पास कितनी महंगी चीजें हैं?
दिल्ली स्थित आलीशान बंगला
3,170 वर्ग गज में फैला सोनम कपूर का दिल्ली स्थित बंगला किसी महस से कम नहीं है। वह जब भी दिल्ली में होती हैं, तो यही आलीशान बंगला उनका ठिकाना होता है। पृथ्वीराज रोड पर स्थित शेर मुखी बंगले के नाम से मशहूर उनके इस घर की कीमत 173 करोड़ रुपए है।
.jpg)
लंदन स्थित लग्जरी घर
कुछ समय पहले की ही बात है, जब सोनम कपूर ने लंदन के नॉटिंग हिल में एक आलीशान घर खरीदा और उसके अंदर एक रॉयल इंटीरियर करवाया। डिज़ाइनर रूशद श्रॉफ और निखिल मंसता द्वारा डिज़ाइन किया गया, आनंद आहूजा और सोनम कपूर आहूजा का यह घर किसी सपनों के महल जैसा दिखता है। महंगे इंटीरियर से लेकर खूबसूरत पेंटिंग और लग्जरी फर्नीचर तक सोनम ने हर चीज को चुनते वक्त अपने लग्जरी टेस्ट का ध्यान रखा है। वो अपने लंदन वाले हाउस की इनसाइड तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फ्लॉन्ट भी कर चुकी हैं।
खबरें और भी

लग्जरी कार्स
सोनम कपूर आहूजा आलीशान बंगले के अलावा लग्जरी कार्स की भी शौकीन हैं। उनके गैरेज में मर्सिडीज बेंज एस500, मर्सिडीज मेबैक, बीएमडब्ल्यू 730एलडी, ऑडी ए6 और ऑडी क्यू7 जैसी बेहतरीन और लैविश कार्स खड़ी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

इसके अलावा एक्ट्रेस के कपड़े, हैंडबैग्स, सनग्लासेज और शूज भी लग्जरी ब्रांड्स की होती हैं, जिन्हें पहनकर वो खुद को फ्लॉन्ट करती हैं।
.jpg)
