Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालों की हर प्रॉब्लम का एक ही सॉल्यूशन: जानें हेयरकेयर में एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने के 6 तरीके

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    एलोवेरा बालों की देखभाल करने का एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है, जिसे दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में गिना जाता है। ...और पढ़ें

    एलोवेरा बालों की देखभाल करने का एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है (Image Source: Freepik)

    एलोवेरा बालों की देखभाल करने का एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है (Image Source: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: एलोवेरा बालों की देखभाल करने का एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है, जिसे दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में गिना जाता है। एलोवेरा जेल में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूती देने और कई तरह की बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। यहां हम एलोवेरा जेल को हेयरकेयर रूटीन में शामिल करने के 6 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

    कंडीशनिंग के लिए एलोवेरा जेल 

    एलोवेरा जेल एक नैचुरल कंडीशनर माना जाता है, क्योंकि यह बालों को मॉइस्चराइज अच्छे से मॉइस्चराइज करता है। साथ ही, इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में खुजली जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में दही या नारियल का तेल मिलाकर बालों में 30 मिनट तक लगाएं। उसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। 

    डैंड्रफ के लिए एलोवेरा जेल

    एलोवेरा जेल में मौजूद फैटी एसिड्स डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं और इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प में आई सूजन को कम करते हैं। डैंड्रफ से निपटने के लिए एलोवेरा जेल से स्कैल्प की अच्छे से मसाज की जा सकती है। 

    बालों का रूखापन कम करने के लिए एलोवेरा जेल 

    बालों का रूखापन कम करने के लिए 2 चम्मच जेल में 3-4 बूंद गुलाब जल और एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाएं। इसके 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धोने पर एक बार में ही बालों में सुधार दिख सकता है। 

    खबरें और भी

    स्कैल्प इंफेक्शन के लिए एलोवेरा जेल 

    एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, यह स्कैल्प के इंफेक्शन से लड़ने में बड़े मददगार साबित हो सकते हैं। इंफेक्शन को नैचुरली ठीक करने के लिए  एलोवेरा जेल में 3-4 बूंद नींबू का रस रस मिलाकर लगाएं। फिर 30 मिनट पूरे होने के बाद शैंपू कर लें। 

    सनस्क्रीन के तौर पर एलोवेरा जेल 

    धूप में ज्यादा समय बिताने के बाद केवल चेहरे की नहीं बल्कि स्कैल्प की हेल्थ भी बिगड़ने लगती है। ऐसे में सूदिंग गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल उसे ठंडक देने में काम आ सकता है। 2 चम्मच जेल के साथ गुड़हल के फूल का रस मिक्स करके स्कैल्प में अप्लाई करें और लगाने के 25-30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। 

    सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल 

    एक मसाज दिनभर की सारी थकान को दूर कर सकती है। इस बार अपने हेयर ऑयल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं। इसके बाद सिर की 15-20 मिनट तक हल्के से मध्यम दबाव के साथ मसाज करें। 

    यह भी पढ़ें- बालों का झड़ना रोकना है और चाहिए दोगुनी ग्रोथ? आज ही अपने रूटीन में शामिल करें ये नेचुरल टिप्स

    यह भी पढ़ें- महंगे शैम्पू के बाद भी टूट रहे हैं बाल? सिर्फ 'स्ट्रेस' नहीं, ये 5 कारण हैं हेयर फॉल के असली विलेन