यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Orange Peel: स्किन पर चाहिए नेचुरल निखार, तो चेहरे पर लगाएं संतरे से बने ये 5 तरह के फेस पैक
Orange Peel विटामिन-सी से भरपूर संतरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है लेकिन क्या आप जानते हैं इसके छिलके ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Orange Peel: संतरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। जो इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका छिलका भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से कील-मुंहासे, दाग-धब्बे आदि की समस्या कम हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि संतरे के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं।
संतरे के छिलके और दही का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके को सूखा लें। इसका पाउडर बना लें। इसके बाद एक बाउल में 2 बड़े चम्मच दही लें। इसमें संतरे के छिलके का पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
संतरे के छिलके, हल्दी और शहद का पैक
स्किन की जिद्दी टैन को हटाने के लिए आप संतरे का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें । अब इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें।
संतरे के छिलके, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए यह फेस पैक शानदार ऑप्शन है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें एक बड़ा 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें और इसमें गुलाब जल मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें । इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है।
खबरें और भी
संतरे के छिलके का पाउडर और नींबू का पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में संतरे के छिलके का पाउडर लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें।
संतरे का छिलका और पपीते का पैक
इस फेसपैक को बनाने के लिए संतरे के छिलकों के पाउडर मे मैश किया हुआ पपीते का गूदा डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट साफ कर लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik