Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात भर के 5 Beauty Secrets नहीं जानते होंगे आप, एक बार आजमा कर देखें; हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 12:02 PM (IST)

    हर महिला का सपना होता है क‍ि उसकी त्वचा चमकदार बनी रहे। इसके ल‍िए रोज रात को सोने से पहले कुछ खास रूटीन को फॉलो करना चाह‍िए। इससे आपकी खूबसूरती में चा ...और पढ़ें

    आपकी खूबसूरती को न‍िखारेंगे ये Overnight Skin Care Routine। (Image Credit- Freepik)
    आपकी खूबसूरती को न‍िखारेंगे ये Overnight Skin Care Routine। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. ओवरनाइट स्किन केयर रूटीन कई समस्याओं की छुट्टी कर सकता है।
    2. त्‍वचा की मरम्‍मत करने के लिए रात का समय सबसे बेहतर होता है।
    3. खूबसूरत द‍िखना हर क‍िसी का सपना होता है।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। खूबसूरत द‍िखने की चाहत हर क‍िसी की होती है। लेक‍िन अब भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों के चेहरे का रंग फीका पड़ता जा रहा है। चमकती त्वचा और रेशमी बालों के साथ जागने का सपना जैसे मानो अधूरा हो गया है। आपको बता दें क‍ि सुबह सोकर उठने पर परफेक्ट लुक पाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। रात के समय सही ब्‍यूटी रूटीन अपनाकर आप स्‍क‍िन और बालों को जरूरी पोषण दे सकते हैं।

    ऐसा करने से आपकी स्‍क‍िन तो ग्‍लोइंग बनेगी ही, साथ-साथ आपके बाल स‍िल्‍की और मजबूत बनेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ब्‍यूटी हैक्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको रोज रात को सोने से पहले फॉलो करना चाह‍िए। आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    रात में जरूर लगाएं मॉइश्चराइजर

    आपको बता दें क‍ि चेहरे और बालों की खूबसूरती के ल‍िए रात का समय सबसे सही माना जाता है। इस समय आप जो भी रूटीन अपनाते हैं वह अच्‍छे से काम कर पाता है। आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ये त्‍वचा की नमी को बनाए रखेगा। इससे चेहरे की चमक भी दाेगुनी हो जाएगी।

    स‍िल्‍क प‍िलो कवर का करें इस्‍तेमाल

    स‍िल्‍क का तकिया आपके बालों और त्‍वचा दोनों के ल‍िए फायदेमंद हो सकता है। ये चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। साथ ही बालों को टूटने से भी रोकता है। इससे आपके बालों में प्राकृतिक रूप से नमी बनी रहती है। इसके अलावा ये बालों में चमक भी बनाए रखता है।

    खबरें और भी

    ल‍िप बाम जरूर लगाएं

    फटे हुए होंठ भी आपकी खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते हैं। इसल‍िए रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं। इससे आपके होंठ सॉफ्ट बनेंगे और गुलाबी नजर आएंगे।

    हाथ-पैर बनेंगे मुलायम

    अगर आपके हाथ पैर फटे हुए नजर आते हैं तो आपको रोजाना सोने से पहले मॉइस्चराइजर लगाना चाह‍िए। इसके बाद मोजे और दस्‍ताने पहन कर सोना चाह‍िए। ये हाइड्रेशन को लॉक कर देते हैं, जिससे सुबह तक आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है।

    हेयर मास्‍क का करें इस्‍तेमाल

    जब भी आप सोने जाएं तो डीप कंडीशनिंग करने वाले हेयर मास्क का इस्‍तेमाल करें। ये बालों की नमी को बनाए रखते हैं। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है। आप चाहें ताे रात में अपने बालों पर नारियल का तेल, एलोवेरा या आर्गन ऑयल लगाकर सोएं। सुबह उठकर शैंपू कर लें।

    यह भी पढ़ें: फीकी पड़ गई है त्‍वचा की रंगत? ट्राई करें 5 Skin Care Tips; ईद पर चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

    यह भी पढ़ें: सोने से पहले फॉलो करें 5 Step Skin Care Routine, हर सुबह चेहरे पर दिखेगी चांद जैसी रौनक