यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Raghav Wedding: अपने वेडिंग लुक से परिणीति जीत रही हैं लोगों का दिल, देखें उनकी शादी की खास तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके फैन्स शादी की तस्वीरों को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे।
- उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी हुई।
- देखिए इनकी शादी की खास तस्वीरें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव की शादी को लेकर शुरू से ही लोगों में बहुत उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि कपल ने भी अन्य सेलिब्रिटी की तरह सीक्रेट वेडिंग का सहारा लिया, जिसके चलते उन्होंने अपनी शादी की किसी भी रस्म की तस्वीरें साझा नहीं की। जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लोगों में उनकी शादी की अन्य तस्वीरें देखने की इच्छा और बढ़ गई है। आइए देखते हैं, राघव और परिणीति की शादी की सभी खास तस्वीरें।
यह भी पढ़ें: 104 दिन में बनकर तैयार हुआ परिणीति का वेडिंग लहंगा, जाने क्या है इसमें खास
शादी की तस्वीरें

परिणीति ने अपनी शादी में शैम्पेन शेड का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और जूलरी पहनी थी।
परिणीति की मेहंदी का डिजाइन भी काफी खास है। कलीरे के डिजाइन की मिनिमल मेहंदी बहुत सुंदर लग रही है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति और राघव ने अपने बेहद प्यारा कैप्शन भी शेयर किया। परिणीति ने अपने इस ब्राइडल लुक से सभी का दिल जीत लिया। मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा और जूलरी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, राघव चड्ढा भी पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई सफेद शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए।
.jpg)
एक-दूसरे को सफेद गुलाब और बेबी ब्रेथ से बनी वरमाला पहनाते हुए परिणीति और राघव ने यह बहुत ही शानदार तस्वीर शेयर की है।
.jpg)
संगीत
अपने संगीत में स्मोकी आई मेकअप और सटल लिपस्टिक में परिणीति काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
.jpg)
सिर्फ अपनी शादी में ही नहीं बल्कि अपनी सगाई में भी परिणीति और राघव ने पेस्टल शेड की आउटफिट ही पहने थे। अपने मिनिमल मेकअप लुक से परिणीति ब्राइड्स गोल सेट कर रही हैं। परिणीति और राघव की रिंग्स भी सिम्पल लेकिन क्लासी लग रही है।

मिस्टर और मिसेज की तरह पहला लुक

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने परिणीति और राघव कुछ इस तरह सामने आए। गुलाबी रंग के टॉप और जीन्स में राघव के साथ नजर आईं परिणीति। चूड़ा, मेहंदी और सिंदूर में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इनके साथ राघव भी सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में खूब जंच रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: बेहद आलीशान है परिणीति-राघव का वेडिंग वेन्यू! जानें क्या है इसकी खासियत
.jpg)
पीले सलवार सूट में परिणीति और भूरी शेरवानी में राघव शादी के बाद पहली बार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। परिणीति का मंगलसूत्र खास तौर पर सुर्खियां बटोर रहा है।