Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon सीजन में अटेंड करने वाली हैं कोई शादी या फंक्शन, तो इन कलर्स से बटोरें हर किसी की अटेंशन

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:16 AM (IST)

    बरसात का मौसम वैसे तो अपने साथ ताजगी और उमंग लेकर आता है लेकिन इस मौसम में कैसे कपड़ें पहनें जिसमें स्टाइल के साथ समझौता न करना पड़े ये थोड़ा चैलेंजिं ...और पढ़ें

    मानसून में इन रंगों को करें वॉर्डरोब में शामिल (Pic credit- freepik)
    मानसून में इन रंगों को करें वॉर्डरोब में शामिल (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. बारिश के मौसम में कुछ खास रंगों को करें वॉर्डरोब में शामिल।
    2. पीला, हरा, बैंगनी, नारंगी, गुलाबी मानसून के लिए हैं बेस्ट च्वॉइस।
    3. ये सारे रंग खूबसूरती बढ़ाने के साथ मूड को रखते हैं तरोताजा।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम अपने साथ उमंग और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में अपने स्टाइल को बरकरार रखना एक चुनौती हो सकता है। खासकर जब बात एथनिक वेयर्स की हो। इस मौसम में सही रंगों का चुनाव न सिर्फ हमें फैशनेबल दिखा सकता है बल्कि हमारे मूड को भी बेहतर बना सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रंगों के बारे में, जो मानसून के लिए हैं परफेक्ट च्वॉइस।

    1. पीला (Yellow)

    पीला रंग खुशी और ऊर्जा का प्रतीक है। यह रंग बारिश के दिनों में मूड को हैप्पी और पॉजिटिव रखता है। शादी-ब्याह या किसी फेस्टिवल में पीले रंग की कुर्ती, साड़ी या अनारकली सूट पहन सकती हैं। जो आपको भीड़ से अलग और आकर्षक बनाएगा।

    2. नारंगी (Orange)

    नारंगी रंग भी मानसून के लिए बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है। यह रंग उत्साह और उमंग का प्रतीक है। आप नारंगी रंग की एथनिक ड्रेसेज को किसी भी मौके पर पहन सकती हैं, यह रंग खूबसूरती के साथ कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है। 

    3. हरा (Green)

    हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और मानसून के लिए बेस्ट कलर है। यह रंग न केवल आंखों को सुकून देता है बल्कि आपको ताजगी का भी एहसास कराता है। हरे रंग की सिल्क या कॉटन की साड़ी, कुर्ती या लहंगा आपकी सुंदरता को निखार सकता है।

    खबरें और भी

    4. नीला (Blue)

    नीला रंग बारिश के दिनों में बेहद सुकून भरा लगता है। यह रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है। आप साड़ी, सूट और कुर्ती में इस रंग को ट्राई कर सकती हैं। डार्क ब्लू कलर की ड्रेस आपको क्लासी एंड एलीगेंट लुक देगी।

    ये भी पढ़ेंः- ओवरफ्लो होने लगा है आपका Closet, तो इन 3 तरह के कपड़ों को तुरंत निकालें बाहर

    5. गुलाबी (Pink)

    गुलाबी रंग हमेशा से ही कोमलता का प्रतीक रहा है। यह रंग बारिश के मौसम में फ्रेशनेस के साथ आपको खुशमिजाज रखता है। लाइट हो या डार्क पिंक का हर एक शेड बेहद खूबसूरत होता है। 

    6. सफेद (White)

    सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। मानसून के मौसम में सफेद रंग की कुर्तियां, साड़ियां या अनारकली सूट पहनकर आप हर किसी की अटेंशन पा सकती हैं। यह रंग गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ आपको क्लासी लुक भी देता है। हालांकि, मानसून में इस रंग को पहनना थोड़ा रिस्की होता है, क्योंकि यह जल्दी गंदा हो जाता है, तो इसे संभालकर पहनें।

    7. लाल (Red)

    लाल रंग हमेशा से ही शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक रहा है। मानसून में इस रंग की एथनिक वेयर पहनना आपको एनर्जेटिक रखेगा। साथ ही सबसे सेफ एंड बेस्ट कलर है।  लाल रंग की साड़ी, सूट या कुर्तियां हर एक मौके पर आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं।

    8. बैंगनी (Purple)

    बैंगनी रॉयल एंड अट्रैक्टिव कलर है। ये रंग एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट्स में बेहद जंचता है। बैंगनी कलर की एथनिक ड्रेस में आप भीड़ से एकदम अलग नजर आएंगी। 

    तो अगर मानसून सीजन में आप भी अटेंड करने वाली हैं कोई शादी या फंक्शन, तो इन रंगों के साथ करें एक्सपेरिमेंट।

    (पूजा चौधरी , फाउंडर, लावण्या द लेबल से बातचीत पर आधारित)

    ये भी पढ़ेंः- Graphic Print टी-शर्ट्स को इन तरीकों से करें कैरी, दिखेंगी कूल एंड स्टाइलिश