Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra Outfit: देसी गर्ल ने NMACC इवेंट में पहनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी से बनी ड्रेस

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 10:08 AM (IST)

    Priyanka Chopra NMACC Outfit प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मुंबई में चल रहे NIta Mukesh Ambani Cultural Event (NMACC) में शामिल हुई। इवेंट के दू ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra NMACC Outfit: बनारसी पटोला साड़ी ड्रेस में नजर आई प्रियंका चोपड़ा
    Priyanka Chopra NMACC Outfit: बनारसी पटोला साड़ी ड्रेस में नजर आई प्रियंका चोपड़ा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra NMACC Outfit: बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं क्योंकि यहां चल रहा है नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) इवेंट। इसी में भाग लेने वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग मुंबई आई हुई हैं। प्रियंका की एक्टिंग स्किल्स से तो आप वाकिफ होंगे ही लेकिन स्टाइल के मामले में भी वो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। मुंबई में चल रहे इस इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका का आउटफिट खास सुर्खियों में रहा। जहां उन्होंने मॉर्डन ट्विस्ट के साथ विंटेज साड़ी कैरी की। जिसकी डिटेल्स उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके बताई।

    प्रियंका ने पहली बनारसी पटोला साड़ी ड्रेस

    प्रियंका ने NMACC इवेंट में डिजाइनर अमिल अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस खूबसूरत आउटफिट्स के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। ड्रेस के बारे में उन्होंने लिखा है कि, “ इस खूबसूरत आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला (ब्रोकेड) साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था। इकत बुनाई के नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करने के लिए इसे सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया जाता है जिसमें ब्रोकेड सेट होता है। वाराणसी के क्राफ्ट कल्स्टर में हाथ से बुने हुए विंटेज टेक्सटाइल के साथ इस मास्टरपीस साड़ी को बनाने में अमित और उनकी टीम को लगभग 6 महीने लगे। अमित और उनकी टैलेंटेड टीम को थैंक यू।”

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    नीता अंबानी और ईशा अंबानी को भी दी बधाई

    डिज़ाइनर और उनकी टीम को थैंक यू कहने के साथ ही प्रियंका ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी को भी थैंक्यू कहा है। उनके लिए उन्होंने लिखा है, “ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हिस्ट्री इंडियन फैशन की एक इनक्रेडिबल एग्जीबिशन क्रिएट करने के लिए नीता अंबानी और ईशा अंबानी को बधाई। इस बेस्ट स्पेस और इंडियन आर्ट और डिजाइन को प्रमोट करने पर बहुत प्राउड है।”

    सोशल मीडिया पर शेयर पिक्चर्स में प्रियंका के साथ उनके पति निक भी नजर आ रहे हैं। नेवी ब्लू सूट में निक बहुत हैंडसम लग लग रहे है। 

    Pic credit- priyankachopra/Instagram