Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजकुमारी की तरह हुई Radhika Merchant की विदाई, असली सोने से तैयार लहंगा पहन ससुराल पहुंचीं दुल्हनिया

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 01:35 PM (IST)

    सात महीने तक चले विभिन्न समारोह के बाद आखिरकार Radhika Merchant और Anant Ambani शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शाही शादी में देश-विदेश की कई बड़ी हस् ...और पढ़ें

    इंटरनेट पर छाया राधिका का विदाई लुक (Picture Credit- Instagram)
    इंटरनेट पर छाया राधिका का विदाई लुक (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बीते दिन राधिका और अनंत शादी के बंधन में बंध गए।
    2. इस कपल ने मुंबई के जियो सेंटर में सात फेरे लिए।
    3. इस दौरान राधिका मर्चेंट का विदाई लुक काफी चर्चा में रहा।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने अपने लंबे रिलेशन के बाद 12 जुलाई को कई बड़ी हस्तियों के सामने एक भव्य समारोह में शादी रचाई। बहुचर्चित इस शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते कई महीनों से लगातारा शादी से जुड़ी फंक्शन आयोजित किए जा रहे थे, जिसके बाद अब बीते दिन अनंत और राधिका ने सात फेरे लिए। यह भव्य शादी समारोह शुरू से ही इंटरनेट पर छाया रहा और शादी के दिन भी वेडिंग कपल ने काफी सुर्खियां बटोंरी।

    अपने इस खास दिन पर वेडिंग कपल ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। खासकर अंबानी परिवार की छोटी बहू और अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट लगातार इंटरनेट पर छाई हुई हैं। राधिका अपने वेडिंग लुक को लेकर भी चर्चा बटोर ही रही हैं, साथ ही उनका विदाई लुक भी सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कैसा था राधिका विदाई लुक और इसकी खासियत-

    यह भी पढ़ें-  हाथ की कढ़ाई से तैयार किए गए शादी के जोड़े में सजी Anant Ambani की दुल्हनिया, Radhika Merchant में पहनी खानदानी जूलरी

    बेहद खास था राधिका का विदाई लुक

    अपनी शादी के लिए जहां राधिका ने पारंपरिक गुजराती रेड एंड व्हाइट लहंगा पहना, तो वहीं विदाई के लिए उन्होंने सुर्ख लाल रंग का बेहद खूबसूरती लहंगा चोली चुना। विदाई के मौके पर राधिका मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया बेहद खूबसूरत लहंगा पहने नजर आईं। उनके वेडिंग आउटफिट की ही तरह उनका विदाई का आउटफिट भी बेहद खास था। इस दौरान वह लाल लहंगे और गोल्डन ब्लाउज में नजर आईं।

    असली सोने से बना ब्लाउज

    उनके इस आउटफिट का ब्लाउज सिर्फ गोल्डन रंग का ही नहीं, बल्कि इस पर असली सोने के करचोबी का वर्क था। यह कारीगरी पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध कपड़ा विरासत से प्रेरित है, जो 19वीं सदी में कलात्मकता को रिफेक्ट करता था। सोने के वर्क वाले इस ब्लाउज के साथ उन्होंने लाल रंग के मल्टी-पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था। स्टाइलिस्ट रिया कपूर के मुताबित यह पहनावा भारत की शाश्वत सुंदरता के प्रति एक श्रद्धांजलि है।

    खबरें और भी

    ऐसे कंप्लीट किया लुक

    अपने इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए राधिका जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और फिनिशिंग टच के तौर पर बुना हुआ बनारसी दुपट्टा कैरी किया था। वहीं, जूलरी में उन्होंने एक चोकर और हीरे का हार पहना हुआ था, जो मर्चेंट परिवार के खानदानी गहने हैं। इससे पहले अपनी शादी के दौरान भी उन्होंने इन्हीं गहनों से अपना ब्राइडल लुक पूरा किया था। इसके अलावा गजरे से सजा हाई बन उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था।

    यह भी पढ़ें-  हल्दी सेरेमनी में Radhika Merchant ने पहना ‘फूलों का दुपट्टा’, शानदार लुक देख हर कोई कर रहा तारीफ