Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए Ranbir Kapoor बने दूल्हे, रैंप पर जमकर किया डांस

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:03 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने गुड लुक्स की वजह से कई लोगों के फेवरेट हैं। धमाकेदार मूवीज के अलावा वो अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा ...और पढ़ें

    दुल्हे के अवतार में रैंप पर वॉक करते दिखे Ranbir Kapoor (Picture Courtesy: Freepik)
    दुल्हे के अवतार में रैंप पर वॉक करते दिखे Ranbir Kapoor (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. एक फैशन शो के लिए रणबीर कपूर दुल्हे के अंदाज में नजर आए।
    2. इस फैशन शो में रणबीर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए शो स्टॉपर बनें।
    3. रणबीर के इस लुक को देखकर उनके फैन्स ने उनकी खूब तारीफ की।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Fashion Show: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि फैन्स उनके गुड लुक्स पर भी फिदा हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने अपने लुक्स से अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। बात बीते रविवार यानी 13 अक्टूबर की है, जब रणबीर मशहूर फैशन डिजाइन तरुण तहिलियानी( Fashion Designer Tarun Tahiliani ) के लिए रणबीर शो स्टॉपर (Ranbir Kapoor Stage Dance) बनकर रैंप पर उतरे।

    ranbir kapoor fashion show

    (Photo Credit: Pallav Paliwal)

    यह भी पढ़ें: शादी में बचा है बस एक महीना, तो होने वाली दुल्हन आज से ही शुरू कर दें ये काम, चेहरे पर आएगा नूरानी निखार

    इस फैशन वॉक के लिए रणबीर दूल्हे के गेटअप में नजर आए, जिसे देखकर फैन्स को उनकी शादी का लुक याद आ गया। बता दें कि साल 2022 में रणबीर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की थी, जिस दौरान दूल्हा बने रणबीर के लुक को सभी ने खूब पसंद किया था। एक बार फिर वो तरुण तहिलियानी के लिए उसी अवतार में रैंप पर नजर आए।

    ranbir kapoor fashion show

    (Picture Courtesy: ANI)

    रणबीर के इस अवतार को लोगों ने काफी रॉयल बताया और ऐसा भी क्यों न। रणबीर की शो में एंट्री थी ही इतनी धमाकेदार कि इसका विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने एक लैविश कार में दूल्हा बनकर एंट्री ली। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि रणबीर के साथ ढोल बजाते हुए लोग बारात का हिस्सा बनें और खूब डांस भी किया। इस मौके पर रणबीर भी भला क्यों पीछे रहते। उन्होंने भी दूल्हे के अंजाद में रैंप पर खूब जमकर डांस किया।

    (Photo Credit: Pallav Paliwal)

    आपको बता दें कि इस फैशन शो के लिए रणबीर ने आइवरी रंग की शेरवानी और मैचिंग पैंट्स पहना। इसके साथ उन्होंने सिल्क की आइवरी रंग की पगड़ी पहनी, जिसपर कई मोती और स्टोन्स लगे हुए थे। इनसे उनकी पगड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी और उनका लुक भी इसके कारण काफी रॉयल नजर आ रहा था। इसके अलावा, उन्होंने सफेद पर्ल्स का नेकलेस और आइवरी व पिंक रंग की मोजरी जूती पहनी थी। रणबीर ने हल्के गुलाबी रंग का रेशमी दुपट्टा भी कैरी किया।

    खबरें और भी

    (Photo Credit: Pallav Paliwal)

    इस इवेंट में मीडिया से बात करते हुए रणबीर ने अपनी शादी का जिक्र भी किया और बताया कि उसकी सारी तैयारियां उनकी पत्नी आलिया ने की थी और उनका काम बस उन्हें फॉलो करना था। आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ साल 2022 में अपने घर पर ही करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ शादी की थी और उसी साल उनकी बेटी राहा का भी जन्म हुआ था।

    ranbir kapoor fashion show

    (Photo Credit: Pallav Paliwal)

    यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में आप भी चाहती हैं परफेक्ट लुक, तो अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें ये 4 साड़ियां