Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raw Milk For Skin: पाना चाहती हैं खिली-खिली त्वचा, तो कच्चे दूध से बने इन पैक्स का करें इस्तेमाल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 04 May 2023 06:57 PM (IST)

    Raw Milk For Skin अगर आप चेहरे पर कच्चे दूध अप्लाई करते हैं तो इससे चेहरे के पिम्पल्स दाग-धब्बे टैनिंग आदि कई समस्याएं दूर होती हैं। आप इसके इस्तेमाल ...और पढ़ें

    Raw Milk For Skin: पाना चाहती हैं खिली-खिली त्वचा, तो कच्चे दूध से बने इन पैक्स का करें इस्तेमाल
    Raw Milk For Skin: पाना चाहती हैं खिली-खिली त्वचा, तो कच्चे दूध से बने इन पैक्स का करें इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Milk For Skin: दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और कई गुण पाए जाते हैं। यह सेहत के साथ स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।

    हालांकि त्वचा के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना ज्यादा लाभकारी होता है। आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर कई तरीकों से फेस पैक्स बना सकते हैं। जिन्हें चेहरे पर अप्लाई कर बेदाग त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं, कच्चे दूध से फेस मास्क कैसे बनाएं।

    शहद और नींबू के साथ

    एक बाउल में शहद, नींबू का रस और कच्चा दूध डालें। इन चीज़ों को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह नेचुरल ब्लीच का काम करता है।

    बादाम के साथ

    कच्चे दूध में कुछ बादाम रात भर के लिए भिगो दें। अगली सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    कच्चा दूध और एवोकाडो

    एक बाउल में पके एवोकाडो को मैश करें, इसमें 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद पानी से साफ कर लें।

    हल्दी के साथ 

    एक बाउल में कच्चा दूध लें। इसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    केसर और दूध का पैक

    एक बाउल में कच्चा दूध लें, इसमें केसर भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगले दिन चेहरे पर इसे लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी