Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश के मौसम में बढ़ जाते हैं मुहांसे? आज से ही फॉलो करें ये आसान स्किनकेयर रूटीन

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    बारिश का मौसम गर्मी से राहत देने के साथ ढेर सारी दिक्कतें भी लेकर आता है, इनमें से एक दिक्कत है मुहांसे। ...और पढ़ें

    मॉनसून में मुहांसों से बचने के लिए स्किनकेयर (Image Source: AI Generated)

    मॉनसून में मुहांसों से बचने के लिए स्किनकेयर (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम गर्मी से राहत देने के साथ ढेर सारी दिक्कतें भी लेकर आता है, इनमें से एक दिक्कत है मुहांसे। चेहरे पर छोटे, लाल या मवाद वाले मुहांसे इस मौसम की फ्री सौगात हैं, पर क्या आप जानते हैं कि मॉनसून और मुहांसों का आपस में कनेक्शन क्या है और इनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? आइए इसके बारे में थोड़ा डिटेल में बात करते हैं। 

    बारिश के मौसम में मुहांसे 

    बारिश के मौसम में मुहांसे निकलना आम बात है, पर इसके पीछे की वजह जानना भी जरूरी है। अक्सर ऐसा होता है कि त्वचा की लाख देखभाल के बावजूद मुहांसे बंद नहीं होते, जिसके कई  कारण हैं: 

    1. बारिश का पानी एसिडिक होता है जो त्वचा को इरिटेट करने के साथ ही लालिमा का कारण बनता है। 

    2. उमस की वजह से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, इससे स्किन सीधे तौर पर प्रदूषण, धूल के कणों और गंदगी से कान्टैक्ट करती है। 

    3. हवा की नमी में पनपने वाले वायरस और बैक्टीरिया मुहांसों की वजह बनते हैं। 

    4. इस मौसम में खाया जाने वाला अनहेल्दी जंक फूड सीबम प्रोडक्शन को बढ़ाता है। अब स्किन ऑयली रहेगी तो वो मुहांसों के प्रति संवेदनशील बनेगी ही। 

    मुहांसों से कैसे बचें? 

    इस मौसम में मुहांसों से बचने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

    • जेन्टल और pH बैलेंस क्लेंजर का इस्तेमाल करें, दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश करें। इससे फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और प्रदूषण को हटाने में मदद मिलेगी। 

    • चेहरा धोने के बाद एक्ने फाइटिंग टोनर लगाएं। टी ट्री और एलोवेरा इंग्रेडिएंट बेहतर काम कर सकते हैं। 

    • हफ्ते में दो बार स्किन एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन निकल पाए। स्किन टाइप के हिसाब से एक्सफोलिएटर चुनें। 

    • नमी वाले मौसम में भी स्किन को मॉइस्चराइज करने की जरूरत होती है, इसके लिए लाइटवेट और नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर बेस्ट रहेगा। 

    • बाहर जाने से पहले एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जिसका SPF 30 से ऊपर हो लगाना न भूलें। 

    • चेहरे को बार-बार छूने से बचें, चेहरे की स्किन सबसे ज्यादा सेंसिटिव होती है और बार-बार हाथ लगाने से हाथों की गंदगी चेहरे तक जाती है। 

    • बालों को क्लीन रखना भी एक जरूरी शर्त है, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बाल चेहरे से टच न होने पाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑयली हेयर से स्किन पर भी असर पड़ता है।