Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Red Aloe Vera Benefits: त्वचा को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, जवां भी बनाए रखेगा लाल एलोवेरा, जानें इसके अनोखे फायदे

    Updated: Sun, 05 May 2024 06:16 PM (IST)

    एलोवेरा एक बेहद साधारण पौधा है जो लगभग हर घर में मिल जाता है। ये भले ही आसानी से मिल जाता है लेकिन इसके इतने फायदे हैं कि इसके जैसा दूसरा कोई पौधा मिल ...और पढ़ें

    त्वचा के लिए फायदेमंद है लाल एलोवेरा
    त्वचा के लिए फायदेमंद है लाल एलोवेरा

    HighLights

    1. ऐलोवेरा की एक प्रजाती रेड एलोवेरा भी है।
    2. यह स्किन को हाइड्रेट करता है और बेजान त्वचा को निखारने का काम करता है।
    3. इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Red Aloe Vere Benefits: ऐलोवेरा हम सभी के घर पर बड़ी ही आसानी से मिलने वाला पौधा है। आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो हमारे स्किन, सेहत और बालों से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा की दो प्रजातियां पाई जाती हैं। पहली हरा एलोवेरा जिसके बारे में लगभग हम सभी लोग जानते हैं और दूसरा लाल एलोवेरा। लाल एलोवेरा, हरे एलोवेरा से अधिक फायदेमंद होता है। इसका उपयोग स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में किया जाता है। आइए जानते हैं लाल एलोवेरा के कुछ ऐसे ही अनोखे फायदों के बारे में।

    स्किन को हाइड्रेटेड रखता है

    गर्मियों में जब हमारी स्किन सबसे ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है, तब इसमें जान डालने का काम लाल एलोवेरा कर सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइज भी करता है। इससे स्किन सम्बन्धित कई समस्याएं जैसे कि रेडनेस, टैनिंग, एलर्जी और जलन कम होती हैं।

    घावों को जल्दी भरने में मददगार

    एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर लाल एलोवेरा स्किन पर होने वाले घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। अपने औषधीय गुणों से ये हमारी स्किन को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन 5 आसान घरेलू उपायों से कहें चुभती जलती घमौरियों को अलविदा

    सूजन को कम करता है

    लाल एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन, रेडनेस और खुजली को कम करने में सहायक होते हैं। जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है, उनके लिए ये काफी लाभदायक है, क्योंकि लाल एलोवेरा सेंसिटिव स्किन की समस्याएं, जैसे- सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है ।

    खबरें और भी

    एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है

    एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर लाल ऐलोवेरा हमारी स्किन को, हवा और पानी में मौजूद प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके जेल के इस्तेमाल से झुर्रियां, फाइन लाइंस और एजिंग की समस्याएं कम होती है, जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां रहती है

    लाल एलोवेरा का उपयोग

    • एलोवेरा जेल सीधे चेहरे पर लगा सकतें हैं, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पैच टेस्ट जरूर करें।
    • इसका इस्तेमाल स्क्रब, फेस मास्क या फिर टोनर के रूप में भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: मक्खन जैसी मुलायम पाने के लिए चेहरे पर लगाएं घर पर बने ये 5 तरह के बटर फेस मास्क

    Picture Courtesy: Freepik