Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर दिखना चाहती हैं खास, तो इन मेकअप लुक्स के जरिए बिखेरें देशभक्ति के रंग

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:42 AM (IST)

    गणतंत्र दिवस के मौके पर हम सभी खुद को देश प्रेम के रंग में रंग लेना चाहते हैं। देश भक्ति दिखाने के लिए सबसे खास रंग हमारे तिरंगे के हैं केसरिया सफेद औ ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्राई करें ये मेकअप लुक्स
    गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्राई करें ये मेकअप लुक्स

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: आज का दिन कई मायनों में हमारे लिए खास है। आज हम सब 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी हमारे देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। इस दिन, 1950 में हमने अपने देश के संविधान को लागू किया था। इस दिन देश भक्ति और देश प्रेम को दर्शाने का दिन होता है, जिसे लोग अलग-अलग तरीके से दिखाने की कोशिश करते हैं। तिरंगे के रंग का दुप्पटा ओढ़ने से लेकर, अपने मेकअप लुक के जरिए भी आप अपने भीतर हो महसूस हो रहे देश प्रेम को दिखा सकते हैं। आई मेकअप आपके लुक को निखारने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। इस मौके पर, आप तिरंगे के रंग यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग के आई शैडो का इस्तेमाल कर, कई तरह के मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के खास मौके के लिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास मेकअप लुक्स, जिनमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

    ट्राई कलर आई शैडो

    अपने आंखों के इनर कॉर्नर पर केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और किनारे पर हरे रंग की क्रीज बनाकर अपनी आंखों का मेकअप कर सकते हैं। इस लुक के लिए पहले अपनी आंखों पर कंसीलर का इस्तेमाल करें, ताकि आईलिड का बेस सेट हो सके और सभी रंग उभर कर सामने आएं। इसके बाद आंखों के इनर कॉर्नर पर ऑरेंज रंग का आइशैडो लगाएं और बीच की आई लिड पर सफेद रंग को अच्छे से स्मज करें। इसके बाद आंखों के किनारे पर टेप या ब्रश से एंगल बना कर, हरे रंग के आई शैडो का स्ट्रोक लगाएं।

    यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर क्या पहनें इसे लेकर हैं कनफ्यूज़, तो यहां से लें इसके आइडियाज

    ग्रीन विंग्ड लुक

    गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने लुक को खास बनाने के लिए हरे रंग के आईशैडो से विंग बनाएं और उसके बीच के पूरे एरिया को फिल करें। अपनी आईलिड पर ग्रीन रंग के आईशैडो का इस्तेमाल करें। अपनी आंखों को और हाईलाइट करने के लिए सफेद रंग का काजल लगा सकती हैं। लिपस्टिक के लिए ऑरेंज या वॉर्म रेड कलर की लिपस्टिक लगाएं।

    मिनिमल आई मेकअप

    अगर आप अपने लुक को सिंपल रखते हुए रिपब्लिक डे का लुक क्रिएट करना चाहते हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अपनी आंखों पर हल्के ऑरेंज कलर का आई शैडो लगाएं और ग्रीन रंग के आई लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके बाद सफेद रंग के राइन स्टोन्स, अपनी आंखों के किनारों पर लगाएं। अपने लुक को और खास बनाने के लिए, अपने माथे पर नीले रंग की बिंदी लगाएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इस साल महिलाएं करेंगी 75वें गणतंत्र दिवस की अगुवाई, महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

    Picture Coutersy: Freepik