विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hairfall और दोमुंहे बालों से हैं परेशान? तो इस तरह करें चावल के पानी का इस्तेमाल; फ‍िर देखें कमाल

Published: Mon, 14 Jul 2025 10:38 AM (GMT+05:30)

आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों को कई समस्‍याएं हो रही हैं। वहीं बालों ...और पढ़ें

कैसे करें चावल के पानी का इस्‍तेमाल? (Image Credit- Freepik)
कैसे करें चावल के पानी का इस्‍तेमाल? (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. आज के समय में बालों से जुड़ी द‍िक्‍कतें आम हो गईं हैं।
  2. ऐसे में चावल का पानी बालों के ल‍िए वरदान से कम नहीं है।
  3. ये बालों को सभी जरूरी पोषण देने का काम करता है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों को कई सारी समस्याएं हो रही हैं। इससे बीमारि‍यां तो बढ़ ही रहीं हैं, साथ ही स्‍क‍िन और बालों को भी नुकसान हाे रहा है। आज हम बालों पर बात करने वाले हैं। दरअसल, इन द‍िनों बालाें के झड़ने की समस्‍या आम हो गई है। कभी बाल टूटने लगते हैं तो कभी दो मुंहे और उनके रूखेपन की समस्‍या देखने को म‍िलती है।

इसके लि‍ए लाेग महंगे-महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्‍तेमाल करते हैं। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि आपके क‍िचन में ही मौजूद एक चीज आपको इस समस्‍या से छुटकारा द‍िला सकती है? जी हां, आप सभी चावल तो जरूर खाते होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि इसका पानी बालों से जुड़ी द‍िक्‍कतों को दूर करने में असरदार है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि चावल का पानी बालों से जुड़ी द‍िक्‍कतों को कैसे दूर कर सकता है?

चीन-जापान के लोग भी करते हैं इस्‍तेामल

आपको बता दें क‍ि चीन और जापान जैसे देशों में लोग सदियों से चावल के पानी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। वो बालों को धोने और स्कैल्प को पोषण देने के लिए चावल का पानी यूज करते हैं।

कैसे काम करता है चावल का पानी?

चावल के पानी में मौजूद इनोसिटोल नाम का तत्व बालों के ल‍िए वरदान से कम नहीं है। ये बालों को मजबूत बनाता है और उनकी इलास्टिसिटी यानी क‍ि लचीलेपन को बढ़ाता है। इससे बाल टूटते नहीं और घने भी दिखते हैं। वहीं, इस पानी में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड स्‍कैल्‍प को पोषण देते हैं। इस कारण बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के बाद स्किन पर हो जाते हैं दाने, ये 4 घरेलू नुस्‍खे द‍िलाएंगे राहत; एक बार जरूर करें ट्राई

कैसे करें इस्तेमाल?

  • आधा या एक कप चावल लें और उसे अच्छी तरह से धो लें ताकि गंदगी निकल जाए।
  • अब चावल में दो से तीन कप पानी डालकर चावल को भिगो दें या फ‍िर हल्का उबाल लें।
  • इस पानी को कमरे के तापमान पर 24 घंटों के लिए छोड़ दें ताकि ये फर्मेंट हो जाए।
  • अब इसे बालों में लगाएं और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें।
  • इसे शैंपू के बाद भी लगाया जा सकता है।
  • आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में ए‍क बार इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • इस पानी में प्रोटीन की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसल‍िए इसका जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें।
  • अगर स्कैल्प में खुजली या जलन हो तो इसका इस्‍तेमाल न करें।
  • पैच टेस्‍ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें: Perfume या Deodorant, दोनों में क्या है बेस्ट? इस्तेमाल करने से पहले जान लें इनके बीच का अंतर

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।