Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rice Water Benefits: बालों और त्वचा के लिए वरदान है राइस वॉटर, जानें क्या हैं इसके फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 03:43 PM (IST)

    स्किन केयर के लिए महंगे नहीं बल्कि सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आवश्यक होता है। इसमें राइस वॉटर काफी फायदेमंद होता है। राइस वॉटर का इस्तेमाल काफी स ...और पढ़ें

    स्किन और बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है राइस वॉटर का इस्तेमाल
    स्किन और बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है राइस वॉटर का इस्तेमाल

    HighLights

    1. स्किन केयर में राइस वॉटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
    2. इसके इस्तेमाल से त्वचा ब्राइट बनती है और स्किन बैरियर भी मजबूत होता है।
    3. बालों के डैमेज और डैंड्रफ को ठीक करने में मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Rice Water Benefits: हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाना हम सभी का ख्वाब होता है। हमारी स्किन पर एक स्पॉट भी नजर आ जाता है, तो हम काफी परेशान होने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आप भी बेदाग और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। जापान में स्किन केयर के लिए एक बेहद ही खास चीज का इस्तेमाल किया जाता है, जो आसानी से आपको भी आपके घर में मिल जाएगा। हम बात कर रहे हैं, राइस वॉटर की। राइस वॉटर का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए कई सालों से होता आ रहा है। कोरियन स्किन केयर, जो ब्यूटी वर्ल्ड में सेंसेशन बन चुका है, में भी राइस वॉटर का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे ये बात जाहिर हो जाती है कि राइस वॉटर स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसके क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं, राइस वॉटर के इस्तेमाल से होने वाले लाभ।

    इवन स्किन टोन

    राइस वॉटर का इस्तेमाल कई बड़ी-बड़ी स्किन केयर कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स में कर रही हैं। इसकी एक सबसे बड़ी वजह है कि यह स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है। अनइवन स्किन टोन की वजह से हमारे चेहरा ग्लोइंग नहीं लगता। राइस वॉटर स्किन को ब्राइट कर, स्किन टोन इवन करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, तो ये ऑयल हो सकते हैं मददगार

    एंटी-एजिंग

    राइस वॉटर में स्टारच पाया जाता है, जो स्किन के बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे स्किन अपनी इलास्टिसिटी नहीं खोती और एंजिग के लक्षण, जैसे- झुर्रियां, फाइन लाइन्स, डार्क स्पॉट्स आदि काफी कम नजर आते हैं। इसलिए राइस वॉटर के इस्तेमाल से स्किन बैरियर रिपेयर होती है।

    ब्राइट स्किन

    राइस वॉटर का त्वचा पर इस्तेमाल करने से हमारे डेड सेल्स रिमूव होते हैं, जिस वजह से हमारी स्किन ब्राइट होती है। दरअसल, स्किन पर डेड सेल्स इकट्ठा होने की वजह से हमारी त्वचा काफी डल नजर आने लगती है। इसलिए डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना काफी जरूरी होता है। राइस वॉटर इसमें मदद कर, स्किन को ब्राइट बनाता है।

    खबरें और भी

    सन डैमेज से बचाव

    राइस वॉटर एंटी-ऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से सन डैमेज से रक्षा मिलती है। यह इंफ्लेमेशन, रेडनेस और इचिंग को भी कम करने में मदद करता है।

    हेयर डैमेज

    रूखे, बेजान और डैमेज बालों के लिए राइस वॉटर काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को डैमेज रिपेयर करने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसलिए राइस वॉटर का इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं निखरी और ग्लोइंग त्वचा, तो घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक्स

    Picture Courtesy: Freepik