Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rosemary For Hair: बेजान और झड़ते बालों के लिए वरदान से कम नहीं है रोज़मेरी, ऐसे करें इस्तेमाल

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 12:06 PM (GMT+05:30)

    Rosemary For Hair रोज़मेरी का इस्तेमाल बालों के लिए कई तरह से किया जा सकता है। इसका तेल या फिर रोज़मेरी वॉटर तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी बालों की ...और पढ़ें

    Rosemary For Hair: बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है रोज़मेरी, ऐसे करें इस्तेमाल
    Rosemary For Hair: बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है रोज़मेरी, ऐसे करें इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rosemary For Hair: सोशल मीडिया पर आपको कई हैक्स देखने को मिलते हैं। जिनमें अक्सर बालों की ग्रोथ और मज़बूती के लिए भी कई टिप्स दिए जाते हैं। हालांकि, ज़रूरी नहीं कि यह सभी टिप्स आपको फायदा पहुंचाएं। कुछ समय से बालों की ग्रोथ के लिए सोशल मीडिया पर रोज़मेरी भी काफी ट्रेंड हो रहा है। लोग बालों में रोज़मेरी वॉटर या तेल का उपयोग कर रहे हैं। तो आइए जानें कि रोज़मेरी क्या वाकई बालों को इतने फायदे पहुंचा सकता है?

    रोज़मेरी के फायदे क्या हैं?

    • इसे आयुर्वेद में रुजामारी कहा जाता है। रोज़मेरी के पौधे को दिमाग की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल याददाश्त को तेज़ बनाता है। यह सतर्कता, बुद्धि और फोकस को बढ़ावा देता है।
    • रोज़मेरी का इस्तमाल तनाव को कम करता है, जो बेचैनी या फिर स्ट्रेस हॉरमोन्स असंतुलन से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
    • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और बाल गिरने को रोकते हैं।
    • यह स्कैल्प की खुजली, सूजन या रेडनेस को भी कम करता है।
    • यह स्कैल्प में ब्लड सर्कूलेशन को भी बढ़ावा देता है, जिससे बाल मज़बूत बनते हैं।
    • दो मुंहें और डैंड्रफ जैसी बालों की समस्या को भी रोज़मेरी हल करता है।

    रोज़मेरी का इस्तेमाल कैसे करें?

    आज रोज़मेरी का पानी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए रोज़मेरी की कुछ पत्तियां लें, उसे दो कप पानी में 15 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने दें और फिर स्प्रे बॉटल में डाल कर रख लें। आप इसे पानी की जड़ों पर स्प्रे कर सकती हैं या फिर रात में लगा कर सो भी सकती हैं।

    इसके अलावा रोज़मेरी ऑयल भी काफी फायदेमंद होता है। आप इसे नारियल तेल, कलोंजी का तेल या फिर किसी भी तेल में मिलाकर लगा सकती हैं। कम से कम आधा घंटा रखें और फिर शैम्पू कर लें।

    रोज़मेरी-टी का सेवन भी बालों की ग्रोथ में फायदा कर सकता है। शैम्पू में भी रोज़मेरी ऑयल की कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं।

    अगर आपको बाल रूखे हैं, तो आप रोज़मेरी ऑयल का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो इसके पानी का उपयोग करें।

    रोज़मेरी के क्या साइड-इफेक्ट्स भी हैं?

    अगर आप रोज़मेरी वॉटर या फिर ऑयल को इस्तेमाल करने की सोच रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। अगर आपको किसी तरह की जलन, रेडनेस या फिर इरिटेशन होती है, तो इसका इस्तेमाल फौरन रोक दें।

    अगर आप प्योर रोज़मेरी का उपयोग करते हैं, तो इससे साइड-इफेक्ट्स बिल्कुल नहीं होने चाहिए। यही वजह के एक्सपर्ट्स नैचुरल या प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर ज़ोर देते हैं।

    आप रोज़मेरी ऑयल या फिर वॉटर का इस्तेमाल बिना किसी डर के बालों पर कर सकती हैं।

    फिर भी नुकसान से बचने के लिए आपको एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। वे आपको इसका इस्तेमाल करना का सही तरीका बताएंगे। खासतौर पर अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर स्तनपान करा रही हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी