Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलवार-पैंट हुए पुराने, कुर्ती के साथ पहनें ये 5 तरह के Bottom Wear; मिलेगा मॉर्डन लुक

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 02:42 PM (GMT+05:30)

    कुर्ती महिलाओं और लड़कियों के लिए कंफर्ट का दूसरा नाम है जो हर मौसम में आरामदायक मानी जाती है। कुर्ती के साथ बॉटम वियर कैसा हो ये सवाल हमेशा मन में रह ...और पढ़ें

    कुर्ती के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी बॉटम व‍ियर। (Image Credit- Instagram)
    कुर्ती के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी बॉटम व‍ियर। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सभी लड़क‍ियां परफेक्‍ट लुक पाना चाहती हैं।
    2. कुर्ते के साथ सही बॉटम व‍ियर को चुनना जरूरी है।
    3. ये आपके लुक को परफेक्‍ट बनाने का काम करेंगे।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मह‍िलाएं हों या लड़क‍ियां, कुर्ती उन सभी के ल‍िए कंफर्ट का दूसरा नाम है। सर्दी-गर्मी से लेकर हर मौसम में ये आरामदायक मानी जाती है। घर पर रहना हो या कॉलेज जाना हो, ऑफ‍िस जाने के ल‍िए भी कुर्ती को पहना जा सकता है। ये फॉर्मल से लेकर पार्टी व‍ियर में भी आपको म‍िल सकती है। इससे आपका लुक भी अच्‍छा आता है।

    हालांक‍ि लड़क‍ियाें और मह‍िलाओं के मन में हमेशा एक चीज को लेकर सवाल रहता है, और वो है कुर्ती के साथ बॉटम वि‍यर कैसा हो? आमतौर पर सलवार, प्लाजो, पैंट या जींस ही पहन लि‍या जाता है। ऐसे में अगर आप इन्हें पहन कर बोर हो गई हैं तो आप कुछ एक्‍सपेर‍िमेंट भी कर सकती हैं।

    इससे न केवल आपका लुक बेहतरीन लगेगा, बल्कि ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होंगे। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप अपने बॉटम व‍ियर को कुछ खास तरीकों से ड‍िजाइन करवा सकती हैं। जब आप इसे पहन कर न‍िकलेंगी तो हर कोई बस आपके लुक की ही तारीफ करेगा। आइए उन ड‍िजाइन्‍स के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    फारसी सलवार

    फारसी सलवार इन द‍िनों खूब पसंद की जा रही है। ऐसे में एक बार इसे ट्राई करना तो बनता है। ये पहनने में बहुत कंफर्टेबल होती है। इससे आपका लुक भी बेहद अच्‍छा लगता है। ये ट्रेड‍िशनल लुक को मॉडर्न लुक में बदल देगी। अगर आपने इसे बनवा ल‍िया तो हर कोई पूछेगा क‍ि कहां से बनवाया।

    खबरें और भी

    फ्रि‍ल प्‍लाजो

    आमतौर पर लोग स‍िंपल प्‍लाजो ही पहनते हैं। अगर आप कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार फ्र‍िल प्‍लाजो बनवाकर तो देख‍िए। ये आपको एक स्‍टाइल‍िश लुक देगा।

    यह भी पढ़ें: Ramp Walk करते समय मॉडल्स के चेहरे से क्यों गायब रहती है हंसी? बड़ा दिलचस्प है जवाब

    धोती सलवार

    आजकल धोती सलवार का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। कई लड़क‍ियां इसे खास मौकों पर भी पहन रही हैं। ये पहनने में काफी आरामदायक होती है। कॉटन या रेयॉन के कपड़े से इसे बनवाया जा सकता है। ये गर्मियों में पहनने के ल‍िए बेस्‍ट मानी जाती है।

    पैंट

    सिंपल और कैजुअल लुक के ल‍िए कुर्ती के साथ पैंट एक बेहतरीन ऑप्‍शन हाे सकता है। आप इसे कई ड‍िजाइन्‍स में बनवा सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्‍छा आएगा।

    य‍ह भी पढ़ें: सिर्फ फैशन ही नहीं, कंफर्ट के लिए भी जरूरी है सही Bra; ड्रेस के हिसाब से ऐसे करें सेलेक्शन

    अफगानी सलवार

    अफगानी सलवार आपको यूनीक लुक देने का काम करेगा। ये पहनने में ज‍ितने कंफर्टेबल होते हैं, दिखने में भी उतने ही अच्‍छे लगते हैं। एलाइन कुर्तियों के साथ इसे पहनेंगी ताे ये सभी को खूब पसंद आएगा।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ ब्रा ही नहीं, Panty भी तय करती है स्टाइल और कंफर्ट; आउटफिट के हिसाब से कैसे चुनें सही मैच?