Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिंपल प्लेन साड़ी में लूटनी है महफिल, तो समांथा रूथ प्रभु के इस लुक से आइडिया

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 02:17 PM (IST)

    समांथा रूथ प्रभु के एक्टिंग स्किल्स से तो आप सभी वाकिफ होंगे लेकिन वो अपनी लाजवाब फैशन सेंस और फिटनेस के लिए भी बहुत पॉपुलर हैं। किसी भी इवेंट में उनक ...और पढ़ें

    फुशिया पिंक साड़ी में समांथा प्रभु का ग्लैमरस अवतार
    फुशिया पिंक साड़ी में समांथा प्रभु का ग्लैमरस अवतार

    HighLights

    1. दुबई इवेंट में समांथा रूथ प्रभु नजर आईं फुशिया पिंक साड़ी में
    2. मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ लुक को किया पूरा।
    3. उनका ये लुक आप भी कर सकती हैं कुछ इस तरह से ट्राई।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। जिनकी दमदार एक्टिंग और डांसिंग आपको उनका दीवाना बना देगी, लेकिन एक्टिंग से अलग समांथा अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए भी बहुत पॉपुलर हैं। अगर आप भी फैशन को फॉलो करती हैं तो उनके सोशल मीडिया से आप कई तरह के आइडियाज ले सकती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न हर एक लुक में समांथा का लुक लगता है कमाल का। हाल ही में वो दुबई में एक इवेंट में शामिल हुई। जहां उनका लुक सिंपल होने के बावजूद चर्चा में है। यहां देखें उनके इस लुक की झलक। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    सामंथा रुथ प्रभु नजर आईं फ्यूशिया पिंक साड़ी में

    सामंथा रुथ प्रभु ने इस इवेंट में अपने लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने फुशिया पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी है। जिसे हाथ से बुना गया है। साड़ी को उन्होंने मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया है। प्लन्जिंग नेकलाइन वाला ये ब्लाउज़ उनके इस सिंपल साड़ी को स्टाइलिश लुक दे रहा है।

    मेकअप और हेयरस्टाइल

    साड़ी के साथ उनका मेकअप मिनिमल है। शिमरी आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक, रेड चीक्स के साथ मेकअप को पूरा किया है।जो कहीं से भी फीका नहीं लग रहा और इसके साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की है। हेयरस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया है।

    ऐसे कर सकती हैं आप इस लुक को ट्राई

    - इस कलर को आप डे से लेकर नाइट इवेंट तक में कर सकती हैं कैरी। 

    - क्योंकि ये कलर थोड़ा हैवी होता है, तो इसके साथ बहुत हैवी मेकअप करने की गलती न करें वरना ओवर लगेंगी।

    - साथ ही बहुत कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ के साथ भी टीमअप न करें। मैचिंग ब्लाउज़ के साथ कैरी करने का आइडिया रहेगा बेस्ट। हां थोड़े वर्क भी होगा तो चलेगा, लेकिन एकदम कॉन्ट्रास्ट थोड़ा अजीब लुक दे सकता है। वैसे फुशिया के साथ ग्रे, ब्लू, ब्राइट येलो, रेड का कॉम्बिनेशन लगता है जबरदस्त।

    खबरें और भी

    - अगर आप इस कलर की साड़ी को थोड़े स्टाइलिश ब्लाउज़ के साथ कैरी करने वाली हैं, तो इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनने की गलती न करें। स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ लुक अच्छा लगेगा। लेकिन हां, ब्लाउज़ नॉर्मल है, तो उसके साथ गोल्ड, टैंपल किसी भी तरह की ज्वैलरी पहन सकती हैं।

    ये भी पढ़ेंः- इन 5 आसान से ट्रिक्स को अपनाकर हैवी हो या सिंपल, हर एक साड़ी में नजर आएं सबसे खास

    Pic credit- Instagram