Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sandalwood Benefits For Skin: क्या आपको पता है चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने के फायदे?

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 02:38 PM (IST)

    Sandalwood Benefits For Skin चंदन पाउडर स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दाग-धब्बे र ...और पढ़ें

    Sandalwood Benefits For Skin: चेहरे पर चंदन लगाने के
    Sandalwood Benefits For Skin: चेहरे पर चंदन लगाने के

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sandalwood Benefits For Skin: सैंडल वुड यानी चंदन दुनिया के महंगी लकड़ियों में से एक है। इसका इस्तेमाल धार्मिका कार्यों में भी किया जाता है। यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसे त्वचा पर लगाने के कई फायदे हैं।

    स्किन पर चंदन लगाने से रैशेज, कील-मुहांसे, रेडनेस आदि से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें एरोमेटिक और मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती है, जो आपके चेहरे को ठंडा रखती है। चंदन में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम की छुट्टी करते हैं, साथ ही चंदन के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनती है। तो आइए जानते हैं, चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे।

    स्किन पर ग्लो ले आए

    चंदन लगाने से स्किन की चमक बरकरार रहती है। इसके इस्तेमाल कील-मुहांसे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं और जिससे आपके चेहरे पर चमक दिखने लगती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल और शहद मिलाकर फेस पैर बनाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान हैं स्किन की समस्याओं से हैं परेशान, तो अपनाएं ये कारगर उपाय

    कील-मुहांसों से छुटकारा

    चंदन के इस्तेमाल से कील-मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल और हल्की-फुल्की सूजन भी कम होती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    स्किन पिगमेंटेशन से भी बचाता है

    धूप में बाहर जाने से कई बार स्किन डैमेज होने लगती है और स्किन पर दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं। चेहरे के कील-मुहांसे तो चले जाते हैं, लेकिन चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत समय लगता है। ऐसे में चंदन का लेप लगाने से आपको फायदा मिलेगा। इसके लिए आप चंदन में एक चुटकी हल्दी और दूध डालकर इसका पैक बनाएं और चेहरे पर इस्तेमाल करें।

    टैनिंग के लिए

    अक्सर तेज धूप के कारण स्किन डैमेज होती है। चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए एक बाउल में चंदन पाउडर, नींबू, शहद एक साथ मिक्स कर लें, इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 बाद ठंडे पानी से धो लें, इससे आपको कुछ ही दिनों बाद फर्क नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें: स्किन और बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, जानें इसे इस्तेमाल करने के फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik