यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saree Tips Ideas: साड़ी के साथ पहनना चाहती हैं जैकेट, तो इन एक्ट्रसेस के लुक्स को करें रिक्रिएट
Saree Tips Ideas वेस्टर्न ड्रेस के साथ जैकेट काफी स्टाइलिश लगता है। लेकिन आजकल साड़ी के साथ भी जैकेट भी काफी चलन में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर साड ...और पढ़ें

HighLights
- जैकेट को आपने अक्सर वेस्टर्न वियर के साथ ही कैरी किया होगा।
- सोनम कपूर ने कई बार साड़ी को जैकेट के साथ कैरी किया है।
- हाल ही में कंगना ने एक फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ ब्लैक जैकेट पेयर किया था।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Saree Tips Ideas: आजकल साड़ी को कई तरह से पहना जाता है, इसे यूनिक लुक देने के लिए एक्ट्रेसेस आजकल साड़ी के साथ जैकेट कैरी कर रही हैं। साड़ी के साथ जैकेट आजकल बहुत ट्रेंड में है और ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। करीना कपूर से लेकर कंगना रनौत तक साड़ी के साथ जैकट कैरी कर चुकी हैं। जैकेट को आपने अक्सर वेस्टर्न वियर के साथ ही कैरी किया होगा। लेकिन आज हम आपके के लिए साड़ी के साथ जैकेट को कैरी करने के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले साड़ी के साथ जैकेट पहन एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ ब्लैक जैकेट कैरी किया था। आप भी ये कॉम्बीनेशन में साड़ी और जैकेट ट्राई कर सकती हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान जैकेट को बस पहनी बाहों को रखा था।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने कई बार साड़ी को जैकेट के साथ कैरी किया है इसके लिए उन्होंने ज्यादातर लॉन्ग जैकेट का इस्तेमाल किया है। आप भी लॉन्ग के साथ साड़ी कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ मैचिंग वर्क और कलर जैकेट पहनने से ज्यादा लुक मिलेगा।
समांथा रुथ प्रभु
समांथा ने साड़ी के साथ डैनिम जैकेट को पेयर किया था, जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा था। अगर आपका मन भी साड़ी के साथ डैनिम जैकेट पहनने का हैं, तो आप इसके लिए व्हाइट कलर की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।
खबरें और भी
कंगना रनौत
कंगना को आपने ज्यादातर साड़ी पहने ही देखा होगा। साड़ी पहनकर कंगना बला की खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ ब्लैक जैकेट पेयर किया था। जैकेट पर प्रिंट के साथ एम्ब्रॉएडरी वर्क था, जो काफी स्टाइलिश लग रहा था। आप भी फ्लोरल साड़ी के साथ एम्ब्रॉएडरी वर्क जैकेट जरूर ट्राई करें।
Pic Credit: Instagram