यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika की Mehendi Ceremony में श्लोका मेहता ने जीता सबका दिल, नानी मां की जूलरी में इस अंदाज में आईं नजर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को परिणय सूत्र (Anant-Radhikas Wedding) में बंधने वाले हैं। उनकी शादी से पहले की रस्मों में मेहंदी की रस्म में ...और पढ़ें

HighLights
- Anant Ambani और Radhika Merchant 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
- उनकी मेहंदी सेरेमनी में श्लोका मेहता का लुक बेहद खास था।
- उन्होंने पान टिश्यू सिल्क की साड़ी के साथ अपनी नानी के गहने पहने।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani and Radhika Merchant's Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant-Radhika Wedding) की धूम देखते बनती है। सोशल मीडिया पर भी चारों ओर बस इन्हीं की शादी के चर्चे हो रहे हैं। इनकी शादी 12 जुलाई को होने वाली है, लेकिन उससे पहले इनकी प्रीवेडिंग सेरेमनीज (Anant-Radhika Pre-Wedding) शुरू हो चुकी हैं। इन्हीं रस्मों में मेहंदी की रस्म (Mehendi Ceremony) भी शामिल है, जिसमें कई बड़े सितारों ने काफी खास अंदाज में शिरकत की। हालांकि, इस बार सभी का ध्यान अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) पर था। इस फंक्शन के लिए उनका लुक इतना खास था कि सभी की नजरें उन पर अटक गई थी। आइए जानें क्या था श्लोका मेहता का लुक।
पान टिश्यू सिल्क की साड़ी से बिखेरा जादू
अनंत और राधिका की मेहंदी सेरेमनी (Anant-Radhika's Mehendi) में श्लोका ने मेहंदी को ध्यान में रखते हुए उन्हें हरे रंग की साड़ी पहनी, जो टिश्यू सिल्क से बनी है। उनकी साड़ी की किनारी पर पान के पत्तों के मोटिफ पित्त कारीगरी से बनाए गए हैं। इस साड़ी के सिर्फ बॉर्डर पर डिजाइन बना है, जो श्लोका को बेहद सॉफिस्टिकेटेड लुक दे रहा था।
इस साड़ी को मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है और इसकी स्टाइलिंग दिया मेहता जातिया ने की। हरे रंग की इस टिश्यू सिल्क साड़ी का पल्लू श्लोका ने प्लेट्स बनाकर रखा और इसके साथ लाइम ग्रीन रंग का नीलकमल दुप्पटा कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल लुक दे रहा था।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: हल्दी सेरेमनी में Radhika Merchant ने पहना ‘फूलों का दुपट्टा’, शानदार लुक देख हर कोई कर रहा तारीफ
नानी के गहनों से लगे लुक्स पर चार चांद
अंबानी खानदान की बड़ी बहू की सिर्फ साड़ी ही खास नहीं थी, बल्कि उनकी जूलरी और भी खास थी। अनंत-राधिका की मेहंदी के लिए उन्होंने अपनी नानी की जूलरी पहनी, जो उनकी साड़ी के साथ खूब फब रही थी। उन्होंने अपनी नानी का सोने का हार, मांग-टीका, ईयररिंग्स और कड़े पहने थे, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। बिल्कुल पारंपरिक ढंग से तैयार हुई श्लोका ने मेहंदी फंक्शन में अपनी खूबसूरती और नजाकत का खूब जादू बिखेरा।
खबरें और भी
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी श्लोका के इस लुक की खूब तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि श्लोका की तस्वीर को मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिस पर लोगों ने उनके इस लुक की खूब तारीफ की है और कहा कि श्लोका के अब तक के सबसे सुंदर लुक्स में यह भी शामिल है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Mameru Ceremony से हुआ अनंत-राधिका की शादी की रस्मों का शुभारंभ, जानें क्या है यह खास रस्म