यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajal Side Effects: अटेंशन लेडीज! अगर आप भी रोज लगाती हैं काजल, तो आंखों को हो सकते हैं 5 गंभीर नुकसान
काजल आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है। इसी वजह से सालों से ये महिलाओं की मेकअप किट का हिस्सा है। हालांकि केमिकल से बने होने की वजह से रोज काजल लगाना आ ...और पढ़ें

HighLights
- काजल आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाया जाता है।
- बाजार में मिलने वाले काजल में हानिकारक केमिकल्स भी हो सकते हैं।
- रोज काजल लगाने से आंखों को नुकसान हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects Of Daily Kajal Use: काजल महिलाओं के शृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। यह आंखों को और खूबसूरत बनाने और निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं वजहों से कई महिलाएं रोज अपनी आंखों में काजल लगाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना कई बार आंखों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि रोज काजल लगाने से आंखों को क्या नुकसान (kajal harmful effects) झेलने पड़ सकते हैं।
रोज काजल लगाने के नुकसान (Kajal Side Effects)
इन्फेक्शन का खतरा
काजल के रोजाना इस्तेमाल से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जब काजल आंखों के संपर्क में आता है, तो बैक्टीरिया और अन्य रोगाणु भी इसके जरिए आंखों के अंदर आ सकते हैं। खासकर अगर काजल पुराना हो गया है या इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर किया गया है या इसका ठीक से रखरखाव नहीं हो रहा है। आंखों में संक्रमण होने पर रेडनेस, खुजली, जलन और पानी निकलने जैसी परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Contact Lenses हैं Jasmine Bhasin के कॉर्नियल डैमेज की वजह, डॉक्टर से जानें इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंखों की जलन
काजल में मौजूद केमिकल्स से आंखों में जलन हो सकती है। अगर काजल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। अगर ऐसा लंबे समय तक हो, तो आंखें खराब भी हो सकती हैं।
आंखों में सूखापन
रोजाना काजल लगाने से कई बार आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। आंखों की ड्राईनेस होने पर लालिमा, जलन और धुंधला दिखाई दे सकता है।
ड्राई आई सिंड्रोम
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और पहले से ही ड्राई आई सिंड्रोम से पीड़ित हैं, तो यह स्थिति और खराब हो सकती है। ड्राई आई सिंड्रोम के लक्षणों में लालिमा, जलन, खुजली, धुंधला दिखाई देना और आंखों में चुभन होना शामिल है।
खबरें और भी
आंखों की रोशनी कम होना
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और आंखों में संक्रमण या जलन होती है, तो यह आपकी दृष्टि को भी प्रभावित कर सकता है। आंखों में संक्रमण या जलन होने पर धुंधला दिखाई दे सकता है और आंखों की रोशनी कमजोर होने का भी खतरा रहता है।
काजल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप रोजाना काजल लगाना चाहती हैं, तो आपको अच्छी गुणवत्ता वाला काजल खरीदना चाहिए और खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- एक अच्छे ब्रांड का काजल चुनें।
- काजल की एक्सपायरी डेट की जांच करें।
- काजल किसी के साथ शेयर न करें।
- काजल लगाते समय हाथों को साफ रखें और काजल को छुएं नहीं।
- हर रात सोने से पहले काजल साफ करके सोएं।
- काजल लगाने के लिए अगर आप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं, तो इसे नियमित रूप से साफ करें।
- यदि आंखों में कोई परेशानी महसूस हो, तो डॉक्टर से परामर्श लें।
यह भी पढ़ें: मानसून में नहीं रखा 7 बातों का ध्यान, तो आसानी से हो जाएंगे Eye Infection का शिकार