Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झटपट Collagen बूस्ट करते हैं ये 6 फूड्स, स्किन हमेशा रहेगी जवां और खूबसूरत

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 01:45 PM (IST)

    हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए Collagen बेहद जरूरी होता है। यह स्किन के स्ट्रक्चर स्ट्रेंथ और इलास्टिसिटी बनाए रखने में मददगार होता है। आमतौर पर ह ...और पढ़ें

    कोलेजन बूस्ट करेंगे ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)
    कोलेजन बूस्ट करेंगे ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Collagen स्किन को खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए जरूरी है।
    2. हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है।
    3. ऐसे में डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर आप इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने के लिए कोलेजन बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह एक तरह का प्रोटीन है, जो त्वचा का मेजर बिल्डिंग ब्लॉक होता है और स्किन स्ट्रक्चर, स्ट्रेंथ और इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। स्किन की मिडिल लेयर डर्मिस में मौजूद कोलेजन स्किन टिश्यू का 70-80% हिस्सा बनाता है। यही वजह है कि कोलेजन त्वचा की लोच बनाए रखने और त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद करता है।

    आमतौर पर त्वचा स्वाभाविक रूप से कोलेजन का प्रोडक्शन करती है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में त्वचा में कोलेजन का स्तर कम होने पर झुर्रियां आने लगती है और त्वचा यह बेजान दिखने लगती है। ऐसे में आप कुछ फूड्स की मदद से अपनी त्वचा में कम होते कोलेजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बादाम का तेल दिला सकता है Healthy Skin, बस पता होना चाहिए इस्तेमाल का सही तरीका

    नट्स एंड सीड्स

    शरीर में नेचुरली कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में नट्स एंड सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। हेजलनट्स, बादाम, अखरोट, सोया, कैनोला, सनफ्लावर सीड्स और काजू फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं।

    टमाटर

    कई पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर विटामिन सी का एक बढ़िया सोर्स होता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। यह फ्री रेडिकल्स से स्किन को बचाता है और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।

    एवोकाडो

    एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर एवोकाडो कई तरीकों से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है। सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होता है। इसे डाइट में शामिल करने से कोलेजन के टूटने को रोकने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    खट्टे फल

    संतरे, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो कोलेजन प्रोडक्शन के लिए जरूरी होते है। साथ ही यह शरीर के कोलेजन को सोखने की क्षमता को बढ़ाता है।

    लहसुन

    आमतौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला लहसुन लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हाई सल्फर कंटेंट मौजूद होता है और यह जिंक से भरपूर होता है, जो कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है और इस तरह स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने में सहायक होता है।

    पत्तेदार सब्जियां

    केल, पालक और ब्रोकोली जैसे क्लोरोफिल रिच फूड्स खाने से भी शरीर में कोलेजन का लेवल बढ़ता है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।

    यह भी पढ़ें-  खूबसूरती बढ़ाने के लिए रोजाना करती हैं मेकअप, लेकिन क्या मालूम हैं इससे होने वाले गंभीर नुकसान?