विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raw Milk For Skin: टैनिंग दूर करने से लेकर दाग-धब्बे मिटाने तक, चेहरे पर कच्चे दूध लगाने के हैं कई फायदे

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 22 Sep 2023 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:16 AM (IST)

Raw Milk For Skin दूध स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखता ...और पढ़ें

Raw Milk For Skin: चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध
Raw Milk For Skin: चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध

HighLights

  1. कच्चे दूध को कई तरह से स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. यह टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  3. पिंपल से राहत पाने के लिए कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी का पैक कारगर साबित हो सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Milk For Skin: दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। सेहत के साथ स्किन के लिए भी दूध बहुत अच्छा माना जाता है। कच्चे दूध को कई तरह से स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कच्चे दूध का कैसे इस्तेमाल करें

कच्चा दूध और शहद

कच्चे दूध को शहद के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चेहरे पर टैनिंग से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 4-5 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी से मुंह धो लें।

कच्चा दूध और हल्दी

कच्चा दूध और हल्दी का इस्तेमाल आप स्किन पर हो रही कोई समस्या, झुर्ऱिया और दाग-धब्बे मिटाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मट कच्चा दूध लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिल लें और चेहरे पर लगा लें। कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पाना चाहते हैं शाइनी और सुन्दर बाल, तो बस शैम्पू करने से पहले करें ये काम

कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

पिंपल और दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए कच्चे दूध का मुल्तानी मिट्टी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें।

कच्चा दूध और दही

चेहरे पर चमक लाने के लिए कच्चे दूध के साथ दही का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप 3-4 चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: Methi Water for Hair: बाल हो जाएंगे लंबे, काले और घने बस आजमाना होगा मेथी दाने के ये कारगर उपाय

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik