यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोज सुबह खाना शुरू कर दें ये एक फल, टमाटर जैसे लाल हो जाएंगे गाल; हर कोई पूछेगा इस नूर का राज
गर्मी में चेहरे की रंगत कम हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में एक ऐसे फल को शामिल करना चाहिए जो स्वास्थ्य और सुंदरता दोनों का ख्याल रखे। अगर आप ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मी में चेहरे का निखार कम हो जाता है।
- इन दिनों टैनिंग की समस्या तो आम है।
- एक फल आपको राहत दिला सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी में सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। चिलचिलाती धूप, धूल और पसीने के कारण चेहरे की रंगत डल हो जाती है। ऐसे में लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीद कर लाते हैं और इससे कुछ खास असर भी नहीं देखने को मिलता है। ऐसे में आपको अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।
हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके गाल टमाटर जैसे लाल हो जाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं सेब की। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आपकी रंगत निखारने में मदद करते हैं।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग
सेब में विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा की रंगत निखारने और उसमें नेचुरल ग्लो लाने में मददगार है। अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो इससे स्किन को जरूरी पोषण मिलता है। इससे चेहरा ताजगी और चमक से भर जाता है।
बढ़ती उम्र के असर को करे कम
सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे बुढ़ापे का असर कम नजर आता है। फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा जैसी समस्याओं में भी काफी राहत मिलती है।
खबरें और भी
मुहांसों से राहत
सेब में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। ये स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे मुहांसे, पिंपल्स और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें: Glowing Skin Tips: चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट चमक, तो कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये एक चीज़
स्किन को करे टाइट
सेब में मलिक एसिड पाया जाता है। ये त्वचा की ऊपरी परत को कोमल और टाइट बनाता है। इसके अलावा ये त्वचा के पोर्स को छोटा करता है। इससे आपकी स्किन जवां और फ्रेश नजर आती है।
बालों के लिए भी फायदेमंद
सेब सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद बायोटिन और अन्य पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकते हैं। उन्हें मजबूत बनाते हैं। सेब का सिरका भी बालों को शाइनी और डैंड्रफ-फ्री रखने में सहायक होता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- रोजाना सुबह एक सेब खाएं।
- आप चाहें तो सेब का ताजा जूस भी पी सकते हैं।
- सेब के टुकड़े पीसकर उसमें शहद मिलाकर फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं।
- सेब के छिलके को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ गया है Hair Fall? इन 6 फलों को डाइट में करें शामिल; बालों में आ जाएगी कुदरती चमक