यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Multani Mitti: ऑयली स्किन से लेकर टैनिंग तक, चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के ये हैं शानदार फायदे
Multani Mitti मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी होती है। यह चेहरे की गंदगी को साफ करने के साथ कई प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करती है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Multani Mitti For Skin: मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन की तमाम समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है। आज हर कोई पिंपल्स, झाइयां ड्राईनेस या त्वचा संबंधी अन्य समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में आप महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसमें अधिक मात्रा में केमिकल पाया जाता है, जिससे स्किन को और भी नुकसान हो सकता है।
चाहें तो, आप स्किन केयर रूटीन में मुल्तानी मिट्टी शामिल कर सकती हैं। यह आपके रंगत को निखारने में काफी मददगार होती है। आइए जानते हैं, चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे अप्लाई करें और इसके फायदे।
ऑयली स्किन से राहत
मुल्तानी मिट्टी में मौजूद गुण त्वचा के ऑयल को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की गंदगी को साफ करती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मुल्तानी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए
मुल्तानी मिट्टी चेहरे को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है। यह त्वचा की चमक बरकरार रखने में मदद करती है। इससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
मुंहासों की करे छुट्टी
अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान है, तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए कारगर हो सकती है। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से राहत दिलाने में मदद करती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम क्लोराइड त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
टैनिंग को दूर करे
टैनिंग से निजात पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब तैयार कर सकते हैं।
इस तरह बनाएं मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक
एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें हल्दी मिलाएं। गुलाब जल मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद सादा पानी से धो लें।
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik/unsplash